Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

दीपक हत्याकांड के 4 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में 2 बदमाशों के पैर में लगी गोली।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के थाना सेक्टर-63 क्षेत्र में 2 दिन पहले हुए दीपक हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद हत्या के सभी 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुठभेड़ में जवाबी फायरिंग में दो मुख्य आरोपी गोली लगने से घायल हुए हैं, जबकि दो बाल अपचारियों को कॉम्बिंग के दौरान हिरासत में लिया गया है। बदमाशों के पास से हत्या में इस्तेमाल चाकू, अवैध हथियार और मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। बीते 17 मई को चोटपुर कॉलोनी में महज पैसे के विवाद को लेकर 20 वर्षीय युवक दीपक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने धारा 103(1) BNS के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी।

बीती रात यानी 18 मई को पुलिस टीम बहलोलपुर अंडरपास से FNG रोड की तरफ ग्रीन बेल्ट सर्विस रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार 4 संदिग्ध आते दिखे। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया, तो वे रुकने के बजाय बाइक मोड़कर भागने लगे।टीम ने जब घेराबंदी की, तो बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से सीधे फायरिंग झोंक दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो बदमाश अमन और संदीप पैर में गोली लगने से घायल हो गए। वहीं, मौके से भाग रहे दो अन्य बाल अपचारियों को पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान दबोच लिया। घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध असलाह और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है।

Related posts

आईजीआई हवाई अड्डा इकाई, वर्ष-2025: वीज़ा/पासपोर्ट धोखाधड़ी और दलालों में शामिल 130 एजेंटों पर की गई कार्रवाई। 

Ajit Sinha

शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के आरोपित को एनआईटी पुलिस टीम ने किया अरेस्ट। 

Ajit Sinha

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो ने 38,000 रुपये की रिश्वत लेते पलवल के मेडिकल ऑफिसर को किया गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x