Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणा: 12 हजार नशीलीं प्रतिबंधित गोलियों सहित कार सवार तीन आरोपितों को किया अरेस्ट 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ: हरियाणा पुलिस ने आज जिला सिरसा से कार सवार तीन लोगों को 12 हजार नशीलीं प्रतिबंधित गोलियों के साथ अरेस्ट किया है। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि एक पुलिस टीम गश्त व चैकिंग के दौरान मोरीवाला क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान फतेहाबाद की तरफ से आ रही कार में सवार लोगों ने पुलिस पार्टी को देखकर वापिस मोड़कर भागने की कोशिश की तो शक के बिनहा पर उक्त कार सवार लोगों को अरेस्ट कर उनकी तलाशी लेने पर उनके कब्जा से 12 हजार नशीली प्रतिबंधित गोलियां बरामद हुई।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह, तरसेम तथा स्वर्ण सिंह उर्फ काला के रुप में हुई। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमाण्ड पर लिया जाएगा और रिमाण्ड अवधि के दौरान तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई  की जाएगी ।
                

Related posts

हरियाणा: पुलिस महानिदेशक मनोज यादव आईपीएस ने आज किया बहादुरगढ़ का दौरा  

Ajit Sinha

महिला पुलिसकर्मी के प्यार में दिवाने ने पत्नी व 2 बच्चों का किया कत्ल,खुद की भी मौत का स्वांग रचा, 3 साल बाद खुला राज।

Ajit Sinha

एक खड़े कंटेनर में भिवाड़ी से दिल्ली की तरफ आ रही दूसरे कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी , 3 लोगों की दर्दनाक मौत।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x