Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हाइलाइट्स

फरीदाबाद: डीटीपी एनफोर्समेंट की नोटिस से कृष्णा नगर के 500 से अधिक उद्यमियों की उडी नींद, मचा हड़कंप-वीडियो देखें


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:डीटीपी एनफोर्समेंट, फरीदाबाद की नोटिस से लगभग 500 उधमियों की बीते कई दिनों से लगातार नींदें उड़ी हुई है, ये मामला कृष्णा नगर , सेक्टर -25 , फरीदाबाद की है। डीटीपी एनफोर्समेंट, फरीदाबाद की एक नोटिस ने लगभग 500 कंपनियों के मालिकों और 100 से अधिक मकान मालिकों को बहुत ज्यादा परेशानी में डाल दिया है। कहीं ये घाटियां राजनीति का हिस्सा तो नहीं। क्यूंकि फरीदाबाद में कई ऐसी घटनाएं हो चुकी है, सीएम नायब सिंह सैनी ने अवैध रूप से बनाई शेडों में बीते कई सालों से चली आ रही उद्योगों को एक पोर्टल के माध्यम से एप्लीकेशन लेकर रेगुलाइज कर रहे है,और अभी तो पोर्टल भी खुला है।फिर डीटीपी एनफोर्समेंट, फरीदाबाद ने नोटिस कैसे दे दिया। वैसे भी ये कृष्णा नगर , सेक्टर -25, फरीदाबाद का पूरा एरिया नगर निगम फरीदाबाद में आता है।

अब अचानक से डीटीपी एनफोर्समेंट, फरीदाबाद यहां कैसे आ गया। ये सवाल यहां के उधमियों के जहन में उठ रही है।इस मामले में डीटीपी एनफोर्समेंट , फरीदाबाद यजन चौधरी का कहना है कि कृष्णा नगर , सेक्टर -25 वालों को नियमनुसार शोकॉज नोटिस दिए गए है। जहां तक सीएम नायब सिंह सैनी के निर्देश पर उद्यमियों के लिए पोर्टल खुला हुआ है जिसपर रेगुलाइज के लिए उद्यमियों के द्वारा एप्लीकेशन अपलोड की जा रही है, जब तक पोर्टल खुला है, वह उद्यमियों पर कोई कार्रवाई नहीं करेंगे, उनकी कार्रवाई रिहायशी अवैध मकानों पर होगी, अभी तो कृष्णा नगर , सेक्टर -25 , फरीदाबाद वालों को पहली नोटिस दी गई है , अभी तक तो वहां के लोगों का कोई भी जवाब नहीं आया है। रमेश शर्मा, अध्यक्ष, कृष्णा नगर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, फरीदाबाद का कहना है कि सेक्टर -25 स्थित कृष्णा नगर , फरीदाबाद का फैलाव लगभग सवा एकड़ भूमि पर है, यहां पर तक़रीबन 7 गलियां है। लगभग 500 छोटी -बड़ी इंडस्ट्रीज है , तक़रीबन 100 से अधिक मकानें है। यहां पर लोग बीते 20 सालों से अपने -अपने इंडस्ट्रीज को जैसे तैसे चलाते हुए आ रहे है। यहां जो लोग अपना इंडस्ट्रीज चला रहे है, उन सभी के पास बिजली के कनेक्शन है, और बिजली के मीटर लगे हुए है, सभी उद्यमियों के पास जीएसटी नंबर भी है, और हाउस टैक्स भी नगर निगम फरीदाबाद को देते हुए बीते कई सालों से आ रहे है। ये पूरा का पूरा एरिया नगर निगम, फरीदाबाद में आता है। पता नहीं डीटीपी एनफोर्समेंट, फरीदाबाद ने यहां के लोगों को नोटिस क्यों दे दिया। उनका कहना है कि वह लोग सीएम नायब सिंह सैनी से मिले थे, उन्होंने ऐसी लगभग सभी कंपनियों को पोर्टल के माध्यम से रेगुलाइज किए जाएंगे का आश्वासन दिया था। सीएम नायब सिंह सैनी ने पोर्टल खोल कर अपना वादा पूरा किया। और वह पोर्टल पर एप्लीकेशन अपलोड करने की तैयारी में जुटे है। कुछ तो एप्लीकेशन तो पोर्टल पर अपलोड भी कर दिया गया है। वहीँ, कपिल अग्रवाल, उपाध्यक्ष, कृष्णा नगर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन का कहना है कि डीटीपी एनफोर्समेंट के द्वारा दिए गए नोटिस की वजह से यहां के कंपनियों के मालिक लोग मानसिक रूप से तनाव में है, पर उन्हें भरोसा है कि नोटिस का जवाब डीटीपी एनफोर्समेंट, फरीदाबाद को देंगे तो वह अवश्य संतुष्ट हो जाएंगे। सवाल के जवाब में उनका कहना है कि यहां डीटीपी एनफोर्समेंट, फरीदाबाद कोई भी कार्रवाई करता है तो लगभग 50 हजार से अधिक मजदूर भुखमरी के कगार पर आ जाएंगे। संभवत यहां से पलायन भी हो सकते है, क्योंकि पहले से ही फरीदाबाद में मजदूरों की भारी कमी है।

Related posts

आईएएस अधिकारी सोनल गोयल को ‘स्पेशल कंट्रीब्यूशन अवॉर्ड’ से नवाजा जाएगा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :मानव रचना में ‘INNOSKILL-2018’ का आयोजन, क्राब-स्वीडन के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन पेजे एमिलसन ने किया उद्घाटन

Ajit Sinha

फरीदाबाद नगर निगम के जेटीओ रतन लाल रोहिल्ला को उत्कृष्ट कार्य हेतु गणतंत्र दिवस समारोह में प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x