Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

पत्नी पर चाकू से हमला कर हत्या का प्रयास, साले को भी मारी चोट, आरोपित पति पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: गत 14 मई को थाना सदर बल्लभगढ़ के अंतर्गत गांव पहलादपुर माजरा डीग में अपनी पत्नी को जान से मारने की नीयत से चाकू से कातिलाना हमला करने तथा बचाव के दौरान साले को भी चोट मारने के सनसनीखेज मामले में थाना सदर बल्लभगढ़, फरीदाबाद की टीम ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है, गिरफ्तार आरोपित का नाम  पंकज निवासी सेक्टर 2 फरीदाबाद है। 
पुलिस प्रवक्ता अनुसार हरविंदर निवासी गांव पहलादपुर माजरा डीग ने थाना सदर बल्लभगढ़ में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसकी बहन की शादी वर्ष 2021 में पंकज के साथ हुई थी। शादी के बाद से पंकज उसकी बहन के साथ मारपीट करता था। जिसके चलते उन्होंने पंकज के विरुद्ध एक मामला भी दर्ज कर रखा है। शिकायतकर्ता की बहन उसके साथ गांव में ही रह रही है। 14 मई को रात 8/8:30 बजे पंकज, पहलादपुर माजरा डीग में उनके घर पर आया तथा वहां पर  पंकज ने उसकी बहन को जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया। बचाव के दौरान  शिकायतकर्ता को भी चोट लगी। जिस पर थाना सदर बल्लभगढ़, फरीदाबाद  में हत्या के प्रयास से संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपित पंकज व उसकी पत्नी का आपसी विवाद था। पंकज के विरुद्ध उन्होंने एक मामला भी दर्ज कर रखा है। इसी विवाद के चलते गत  14 मई की रात समय करीब 8/8:30 बजे पंकज अपनी पत्नी के घर गांव पहलादपुर माजरा डीग आया और जान से मारने की नीयत से उसने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। बीच बचाव के दौरान शिकायतकर्ता पर भी हमला कर दिया। आरोपित को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेकर आगामी पूछताछ की जाएगी।

Related posts

पलवल: बघौला गांव में एक परिवार के सभी 24 सदस्य मिले नेगेटिव,परिणाम आने से ग्रामीणों के खिले चेहरे

Ajit Sinha

गुरुग्राम ब्रेकिंग: टेक्सी ड्राईवर पर चाक़ू से कातिलाना हमला करने वाली महिला को पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पत्नी के चरित्र पर शक था , इसी लिए उसने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी -अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x