Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

लिफ्ट देकर लूटने वाले खूंखार गिरोह का पर्दाफाश, अर्टिगा कार और हथियारों के साथ 5 बदमाश पकड़े गए।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के थाना सेक्टर-39 पुलिस ने एक ऐसे शातिर गिरोह को पकड़ा है, जो सवारियों को अपनी कार में लिफ्ट देकर हथियारों के बल पर लूटने की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने स्टेलर ग्रीन पार्क के पास से 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है,जो मासूम यात्रियों को डरा-धमकाकर डिजिटल लूट को अंजाम देते थे। पुलिस की गिरफ्त मे खडे नसीम अली,अभिषेक कुमार, विवेक, कार्तिक ठाकुर और मनोज कुमार को आज नोएडा की सेक्टर-39 पुलिस चेकिंग के दौरान एक अर्टिगा कार के साथ स्टेलर ग्रीन पार्क के पास से पकड़ा है.  इस कार में सवार 5 लुटेरे सवारियों को जाल में फंसाने की फिराक में थे। इनके पास से पुलिस ने दो अवैध तमंचे, तीन चाकू और फर्जी नंबर प्लेट लगी एक अर्टिगा कार बरामद की है। एडिशनल डीसीपी ने बताया कि पुलिस पूछताछ में इन लुटेरों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। यह गिरोह एनसीआर क्षेत्र में अर्टिगा कार लेकर निकलता था और सवारियों को लिफ्ट देने के बहाने बैठाता था। एक बार सवारी कार के अंदर आ जाती, तो उसे अवैध शस्त्र दिखाकर जान से मारने की धमकी दी जाती थी। लुटेरे सवारियों से मारपीट करते और उनके एटीएम (ATM) व यूपीआई (UPI) के माध्यम से जबरन पैसे ट्रांसफर करा लेते थे। लूटने के बाद मज़लूम सवारियों को किसी सुनसान जगह पर छोड़कर फरार हो जाते थे। गिरफ्तार बदमाशो में से नसीम अली और मनोज कुमार का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है। नसीम अली पर पहले से ही आर्म्स एक्ट और लूट से संबंधित कई मुकदमे दर्ज हैं, वहीं मनोज कुमार पर एनडीपीएस और आबकारी अधिनियम के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है। यह गिरोह फर्जी नंबर प्लेट का सहारा लेता था ताकि पुलिस की पकड़ में न आ सके। थाना 39 पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य साथियों और लूट की वारदातों की कुंडली खंगाल रही है। फिलहाल सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

Related posts

पुलिस और बाइक सवार बदमाश के बीच में हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने से बदमाश घायल

Ajit Sinha

स्क्रैप से घोटाले तक, क्राइम ब्रांच ने करोल बाग में नकली मोबाइल रैकेट का भंडाफोड़ किया, 1,600 से अधिक हैंडसेट जब्त किए।

Ajit Sinha

लॉकडाउन के दौरान गश्त कर रही पुलिस टीम पर ग्रामीणों का हमला, गाडियाँ तोड़ी, दारोगा और पुलिसकर्मी को पीटा। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x