Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: बड़खल तहसील में पुरे दिन इंतजार करने के बाद भी बिजली नहीं होने के कारण फ्लैटों एंव प्लॉटों की रजिस्ट्री नहीं हो पाई।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: बड़खल तहसील में आज शुक्रवार को बिजली की सप्लाई नहीं होने की वजह से किसी की भी रजिस्ट्री नहीं हो पाई, पुरे दिन लोग परेशान रहे। लोग बताते है कि फ्लैट व जमीनों की रजिस्ट्री करवाने के लिए आज शुक्रवार की सुबह नौ बजे बड़खल तहसील में पहुंच गए थे। और दोपहर के लगभग साढ़े 3 बजे लगातार फ्लैटों व जमीनों की रजिस्ट्री करने व करवाने के लिए बड़खल तहसील में मौजूद रहे पर पुरे दिन गुजर जाने के बाद भी बिजली गुल रही है। अंत में लोग वापिस लौट गए। इस मामले में तहसीलदार नेहा श्योराण का कहना है कि आज शुक्रवार को कुल 45 डॉक्यूमेंट रजिस्टर हुए है इसके बाद बिजली बंद हो गई थी।

इस वजह से आगे रजिस्ट्री नहीं हो पाई है। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता जितेंद्र ढुल से फोन पर संपर्क किया गया ,और उनसे बड़खल तहसील में बिजली न होने के संबंध में पूछा गया है , तो उनका कहना है कि थोड़ी देर के लिए बिजली चालू की गई थी। इसके बाद पवार हॉउस के ट्रांसफर में आग लग गई, और लगी आग में 4 केवल पूरी तरह से जल गई जिसकी वजह से बिजली की सप्लाई नहीं हो पाई हैं अभी मैं पवार हाउस में खुद मौजूद हूँ, और जल्द ही बिजली की सप्लाई सुचारु से चालू कर दी जाएगी। ये बातचीत शाम लगभग 7 बजे हुई है।

Related posts

फरीदाबाद: बल्लभगढ़ से सोहना की तरफ जाने वाली रेलवे फ्लाईओवर 22 जुलाई से 29 जुलाई तक पूर्णतया बंद रहेगा।

Ajit Sinha

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय ने शुरू की मैच्योरिटी-बेस्ड ग्रेडेड एक्रेडिटेशन की तैयारी

Ajit Sinha

फरीदाबाद : बिजली विजिलेंस का आज ओल्ड फरीदाबाद के बसेलवा कालोनी में छापा, 21 घरों में बिजली चोरी करते हुए लोगों पकड़ा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x