Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:सोसाइटी, आरडब्ल्यूए व सभाओं के लिए वार्षिक रिटर्न जमा करना अनिवार्य : मोहित गर्ग


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:जिला रजिस्ट्रार फार्म एंड सोसाइटी अधिकारी मोहित गर्ग ने बताया कि हरियाणा सरकार के निर्देशों के अनुसार हरियाणा रजिस्ट्रेशन एंड रेगुलेशन ऑफ़ सोसाइटी एक्ट 2012 की अनुपालना के लिए प्रत्येक सोसाइटी/समिति/आरडब्ल्यूए/सभा को हरियाणा रजिस्ट्रेशन एंड रेगुलेशन ऑफ़ सोसाइटी एक्ट 2012 की धारा 50(1) के अंतर्गत वार्षिक रिटर्न व् अन्य कार्यवाही जिला रजिस्ट्रार कार्यालय (फर्म एंड सोसाइटी) फरीदाबाद में ऑनलाइन अनुमोदन करवानी अनिवार्य हैI वार्षिक रिटर्न जिला रजिस्ट्रार कार्यालय (फर्म एंड सोसाइटी) फरीदाबाद में सालाना 31 मई से पहले ऑनलाइन जमा करे और भारी जुर्माने से बचेI इसके साथ-साथ धारा 39 के अनुसार कार्यकारिणी बॉडी का अनुमोदन कम से कम तीन साल मे एक बार जिला रजिस्ट्रार ,फार्म एंड सोसाइटी फरीदाबाद द्वारा अनुमोदन करवाना अनिवार्य हैI सरकार के आदेशो की जो सोसाइटी/आरडब्ल्यूए/सभा/ अनुपालन नहीं करेगी जिला रजिस्ट्रार कार्यालय (फर्म एंड सोसाइटी) द्वारा उस संस्था के विरुद्ध हरियाणा रजिस्ट्रेशन एंड रेगुलेशन ऑफ़ सोसाइटी एक्ट 2012 के तहत कार्यवाही करेंगे I जिसके लिए वह संस्था जिम्मेदार रहेगी।

Related posts

मनरेगा बचाओ संग्राम, हरियाणा को-ऑर्डिनेटर लखन कुमार सिंगला के नेतृत्व में आज मनरेगा श्रमिकों ने राहुल गाँधी से मुलाकात की।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड के हजारों लोगों ने नए साल- 2023 के जश्न में झूम -झूम कर इसे बना दिया यादगार पल-लाइव वीडियो देखें।

Ajit Sinha

वैष्णो देवी मंदिर में धूमधाम से की गई भगवान गणपति की स्थापना, सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना में लिया हिस्सा- जगदीश 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x