Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

सोनीपत:नगर निगम आम चुनाव 2026 परिणाम घोषित, मेयर पद पर भाजपा से राजीव जैन ने मारी बाजी, 23 हजार 247 वोटों से जीते।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
सोनीपत:नगर निगम आम चुनाव-2026 की मतगणना बुधवार को मोहाना स्थित बीट्स कॉलेज में शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि मेयर पद पर भाजपा प्रत्याशी राजीव जैन ने बाजी मारते हुए कांग्रेस प्रत्याशी कमल दीवान को 23 हजार 247 वोटों के अंतर से पराजित कर जीत हासिल की। उन्होंने बताया कि भाजपा प्रत्याशी राजीव जैन को कुल 78 हजार 033 वोट प्राप्त हुए, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी कमल दीवान को 54 हजार 786 वोट मिले। वहीं आईएनएलडी प्रत्याशी आनंद कुमार को 5 हजार 210 वोट प्राप्त हुए। इसके अलावा निर्दलीय उम्मीदवारों में अनल सिंघल को 651, डॉ० कमलेश कुमार सैनी को 305, चांद राम को 318, रमेश कुमार खत्री नंबरदार को एक हजार 71, संत धर्मबीर चोटीवाला को 275 तथा हवा सिंह को 433 वोट प्राप्त हुए। इसके साथ ही नोटा को भी एक हजार 616 वोट मिले।

उपायुक्त ने बताया कि नगर निगम के 22 वार्ड पार्षदों में भाजपा के 17 व कांग्रेस के 05 पार्षदों ने जीत हासिसल की। उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 01, 16, 19, 21 व 22 में कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, जबकि शेष 17 वार्डों में भाजपा प्रत्याशी विजयी रहे।
वार्ड अनुसार परिणाम
वार्ड नंबर 01 से कांग्रेस के प्रत्याशी जय कुमार ने बीजेपी प्रत्याशी हरि प्रकाश सैनी को 270 वोटों से हराया। कांग्रेस प्रत्याशी जय कुमार को 3240, भाजपा प्रत्याशी हरि प्रकाश सैनी को 2970, आईएनएलडी के प्रत्याशी अकबर खान को 143, आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी योगेश को 78, निर्दलीय उम्मीदवार मनीष सैनी को 2879 तथा नोटा को 58 वोट प्राप्त हुए।
वार्ड नंबर 02 में भाजपा प्रत्याशी मुकेश ने निर्दलीय उम्मीदवार सुरेन्द्र नय्यर को 1533 वोटों से हराया। भाजपा प्रत्याशी मुकेश को 3405, निर्दलीय सुरेन्द्र नय्यर को 1872, कांग्रेस प्रत्याशी पवन को 1576 तथा नोटा को 123 वोट प्राप्त हुए
वार्ड नंबर 03 में भाजपा प्रत्याशी सुरेन्द्र ने कांग्रेस प्रत्याशी अनुज को 1081 वोटों से हराया। भाजपा प्रत्याशी सुरेन्द्र को 3732, कांग्रेस प्रत्याशी अनुज को 2651, आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी दीपक को 50 तथा नोटा को 58 वोट प्राप्त हुए।
वार्ड नंबर 04 में भाजपा प्रत्याशी त्रिभुवन कौशिक ने कांग्रेस प्रत्याशी पायल मलिक को 1370 वोटों से हराया। भाजपा प्रत्याशी त्रिभुवन कौशिक को 3437, कांग्रेस प्रत्याशी पायल मलिक को 2067, निर्दलीय उम्मीदवार कमलेश सैनी को 29, विकास मलिक को 161 तथा नोटा को 75 वोट मिले।
वार्ड नंबर 05 में भाजपा प्रत्याशी रीना सैनी ने निर्दलीय उम्मीदवार नीरज दलेल सिंह को 391 वोटों से हराया। भाजपा प्रत्याशी रीना सैनी को 4066, निर्दलीय उम्मीदवार नीरज दलेल सिंह को 3675, कांग्रेस प्रत्याशी बिंदिया चौपड़ा को 924, निर्दलीय उम्मीदवार संतोष को 54, सुनिया कौशिक को 79 तथा नोटा को 67 वोट मिले।
वार्ड नंबर 06 में भाजपा प्रत्याशी निशा ने निर्दलीय उम्मीदवार सिल्की को 1173 वोटों से हराया। भाजपा प्रत्याशी निशा को 3323, निर्दलीय उम्मीदवार सिल्की को 2150, कांग्रेस प्रत्याशी सोनिया को 1661, तथा नोटा को 49 वोट मिले।
वार्ड नंबर 07 में भाजपा प्रत्याशी मुनीराम ने कांग्रेस प्रत्याशी बिजेन्द्र को 271 वोटों से हराया। भाजपा प्रत्याशी मुनीराम को 1708, कांग्रेस प्रत्याशी बिजेन्द्र को 1437, निर्दलीय उम्मीदवार चंदरूप को 1403, कुशल को 200, सुनील को 172 तथा नोटा को 27 वोट मिले।
वार्ड नंबर 08 में भाजपा प्रत्याशी कुनाल कौशिक ने कांग्रेस प्रत्याशी पवन कुमार को 341 वोटों से हराया। भाजपा प्रत्याशी कुनाल कौशिक को 1527, कांग्रेस प्रत्याशी पवन कुमार को 1186, निर्दलीय उम्मीदवार पुनीत राई को 1086, सचिन कौशिक को 574 तथा नोटा को 15 वोट मिले।
वार्ड नंबर 09 में भाजपा प्रत्याशी मीना ने कांग्रेस प्रत्याशी आशा रानी को 135 वोटों से हराया। भाजपा प्रत्याशी मीना को 3028, कांग्रेस प्रत्याशी आशा रानी को 2893, आम आदमी पाटी्र प्रत्याशी ऊषा को 314 तथा नोटा को 61 वोट मिले।
वार्ड नंबर 10 में भाजपा प्रत्याशी संजय कुमार ने कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल को 1257 वोटों से हराया। भाजपा प्रत्याशी संजय कुमार को 3345, कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल को 2088, आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार आमीन को 91, निर्दलीय उम्मीदवार अनिल कुमार को 574, सत्यवीर को 991 तथा नोटा को 64 वोट मिले।
वार्ड नंबर 11 में भाजपा प्रत्याशी संगीता ने कांग्रेस प्रत्याशी कविता रानी को 966 वोटों से हराया। भाजपा प्रत्याशी संगीता को 4238, कांग्रेस प्रत्याशी कविता रानी को 3272 तथा नोटा को 84 वोट मिले।
वार्ड नंबर 12 में भाजपा प्रत्याशी साधना तनेजा ने कांग्रेस प्रत्याशी अंजलि को 1767 वोटों से हराया। भाजपा प्रत्याशी साधना तनेजा को 3238, कांग्रेस प्रत्याशी अंजलि को 1471, निर्दलीय उम्मीदवार अमनप्रीत कौर को 792 तथा नोटा को 55 वोट मिले।
वार्ड नंबर 13 में भाजपा प्रत्याशी महेश लूथरा ने कांग्रेस प्रत्याशी दीपक चावला को 1644 वोटों से हराया। भाजपा प्रत्याशी महेश लूथरा को 3540, कांग्रेस प्रत्याशी दीपक चावला को 1896, निर्दलीय उम्मीदवार मुकेश बत्रा को 722 तथा नोटा को 69 वोट मिले।
वार्ड नंबर 14 में भाजपा प्रत्याशी किरण चांदना ने कांग्रेस प्रत्याशी रितिका को 1967 वोटों से हराया। भाजपा प्रत्याशी किरण चांदना को 3599, कांग्रेस प्रत्याशी रितिका को 1632, आशा रानी को 127 तथा नोटा को 81 वोट मिले।
वार्ड नंबर 15 में भाजपा प्रत्याशी संजीव वलेचा ने कांग्रेस प्रत्याशी संतोष शर्मा को 2339 वोटों से हराया। भाजपा प्रत्याशी संजीव वलेचा को 4329, कांग्रेस प्रत्याशी संतोष शर्मा को 1990, आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार विमल किशोर को 482, निर्दलीय उम्मीदवार पवन तनेजा को 1138 तथा नोटा को 62 वोट मिले।
वार्ड नंबर 16 में कांग्रेस प्रत्याशी अनुराग जैन ने भाजपा प्रत्याशी नवीन कुमार को 30 वोटों से हराया। कांग्रेस प्रत्याशी अनुराग जैन को 2500, भाजपा प्रत्याशी नवीन कुमार को 2470, निर्दलीय उम्मीदवार जितेंद्र कुमार अग्रवाल को 87, नरेंद्र कुमार को 199, मनोज कुमार को 97, राजपाल को 595, विश्वजीत को 1020 तथा नोटा को 59 वोट मिले।
वार्ड नंबर 17 में भाजपा प्रत्याशी सुनीता ने कांग्रेस प्रत्याशी राजेश को 1987 वोटों से हराया। भाजपा प्रत्याशी सुनीता को 2947, कांग्रेस प्रत्याशी राजेश को 960, आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार विकास को 39, निर्दलीय उम्मीदवार मोनिका को 199, विक्रम को 742, सुरेंद्र को 770 तथा नोटा को 46 वोट मिले।
वार्ड नंबर 18 में भाजपा प्रत्याशी सुनीता देवी ने कांग्रेस प्रत्याशी सोनम को 1477 वोटों से हराया। भाजपा प्रत्याशी सुनीता देवी को 3571, कांग्रेस प्रत्याशी सोनम को 2094, निर्दलीय उम्मीदवार मुनीश देवी को 1776 तथा नोटा को 93 वोट मिले।
वार्ड नंबर 19 में कांग्रेस प्रत्याशी राजेश ने भाजपा प्रत्याशी अनिल ठाकुर को 1245 वोटों से हराया। कांग्रेस प्रत्याशी राजेश को 2754, भाजपा प्रत्याशी अनिल ठाकुर को 1509, आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार विकास दहिया को 80, निर्दलीय उम्मीदवार सचिन को 235 तथा नोटा को 29 वोट मिले।
वार्ड नंबर 20 में भाजपा प्रत्याशी राजकुमार ने कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र सिंह को 447 वोटों से हराया। भाजपा प्रत्याशी राजकुमार को 3337, कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र सिंह को 2890, आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार प्रीति दहिया को 101, निर्दलीय उम्मीदवार किरण बाला को 546 तथा नोटा को 54 वोट मिले।
वार्ड नंबर 21 में कांग्रेस प्रत्याशी दीप माला ने भाजपा प्रत्याशी सुमन को 345 वोटों से हराया। कांग्रेस प्रत्याशी दीप माला को 2137, भाजपा प्रत्याशी सुमन को 1792, निर्दलीय उम्मीदवार गायत्री देवी को 436, संजना को 173 तथा नोटा को 42 वोट मिले।
वार्ड नंबर 22 में कांग्रेस प्रत्याशी नवीन कुमार ने भाजपा प्रत्याशी सतपाल सिंह को 366 वोटों से हराया। कांग्रेस प्रत्याशी नवीन कुमार को 2198, भाजपा प्रत्याशी सतपाल सिंह को 1832, इनेलो प्रत्याशी जोगिंद्र को 982, आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार शेर मोहम्मद को 636, निर्दलीय उम्मीदवार बंसीलाल को 122, फिरोज खान को 258 तथा नोटा को 32 वोट मिले।
मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। आरओ द्वारा विजयी उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

Related posts

हिसार: मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी जनता पर गोलियां चलवाने का कोई मौका नहीं चूकते: दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha

एसटीएफ पलवल की टीम ने एक ट्रक में भरी हुई मौसमी के बीच छिपा कर लाइ जा रही 224 किलोग्राम गांजा पत्ती बरामद।

Ajit Sinha

नारनौल में 10000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया बिचौलिया, 2 आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x