Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

फरीदाबाद:भाजपा शासन में हजार करोड़ से ज्यादा पैसा चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट : विजय प्रताप सिंह


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : फरीदाबाद के विकास को लेकर सेक्टर- 12 में आयोजित की गई दिशा की मीटिंग में जिस प्रकार से केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर एवं विधायकों ने अधिकारियों को कोसा है उससे स्पष्ट होता है कि बीजेपी सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है और उसे रोकने में सरकार विफल रही हैं ।  इनकी भाषा ही इनका रिपोर्ट कार्ड दिखा रही है कि ये लोग भ्रष्टाचार के आगे बेबस हो चुके हैं । विजय प्रताप बुधवार को अपने निवास पर प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने मुख्यमंत्री को इस मामले को संज्ञान में लेकर इसकी उच्चस्तरीय जांच बिठाने की मांग की। फरीदाबाद के स्थानीय नेताओं को भी जांच में शामिल किया जाना चाहिए,जिनके कार्य काल में भ्रष्टाचार हुआ। विजय प्रताप ने कहा कि दिशा की मीटिंग में जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग भाजपा नेताओं ने किया वह निंदनीय है क्योंकि किसी के बच्चों को कोसना अशोभ नीय है उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्यवाही अवश्य होनी चाहिए, लेकिन भाषा की मर्यादा नहीं भुलनी चाहिए और ऐसा कर वो अपनी जिम्मेदारी में विफल हो चुके हैं। विजय प्रताप ने कहा कि भाजपा सरकार की प्लानिंग में कमी है, जनता के पैसे को लूटकर खाया जा रहा है। केंद्र, राज्य एवं नगर निगम में ट्रिपल इंजन की सरकार होने के बावजूद ये अधिकारियों के ऊपर लूट का ठीकरा फोड़ रहे है लेकिन असलियत ये है की इन्होंने नगर निगम दफ्तर में आग लगवाकर कागज़ जलवा दिए और अब ठीकरा फोड़ने का काम  कर रहे हैं फरीदाबाद में 5 हजार करोड़ रुपए केवल कागजों में लग गए , शहर के विकास के नाम पर गबन किया गया। उन्होंने भाजपा सरकार का पूरी तरह से फैल्यर बताया, जिसका खामियाजा फरीदाबाद की जनता भुगत रही है। विजय प्रताप ने आरोप लगाया कि ये लोग सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करके सत्ता में आ गए हैं,इसलिए इनको जनता से कोई सरोकार नहीं है।कांग्रेस नेता विजय प्रताप ने कहा कि कृष्णपाल गुर्जर कहते थे टोल टैक्स जजिया कर है लेकिन फरीदाबाद में 5 टोल हैं। जबरन लोगों पर टोल थोपा जा रहा है। बडख़ल गाँव की समस्या को लेकर उन्होंने कहा कि बड़े दुख की बात है की एक विधायक विकास कार्य रुकवाने में लगा हुआ है। स्पष्ट दिख रहा है कि बडख़ल गाँव में पिछले 12 साल से काम नहीं हुआ। इसके अलावा अनखीर, भांकरी एवं नवादा के हालत आपके सामने है। इन लोगों ने जान-बूझकर गांवों की अनदेखी की है। गाँव नवादा में चल रहे सडक़ के काम को आज एक साल हो गया है, लेकिन अभी तक काम नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि काँग्रेस जनता के पैसे को इस तरह लूटने नहीं देगी, हम अपनी टीम बनाएंगे, जो इनके घोटालों की जांच करेंगे और इनके कारनामों को जनता के सामने लाएगे।

Related posts

भाजपा सरकारों के संरक्षण में दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों के खिलाफ लगातार बढ़ रहे अपराध: कांग्रेस

Ajit Sinha

फरीदाबाद: विधायक राजेश नागर ने शुरू कराए एक करोड़ रुपये के विकास कार्य।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: जेजेपी ने 22 महिला जिला अध्यक्ष समेत 31 पदाधिकारी नियुक्त किए

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x