Athrav – Online News Portal
पंचकूला राजनीतिक

अजय मित्तल ने मेयर सहित 17 पार्षदों के जीत पर पंचकूला वासियों को दी बधाई, कार्यकर्ताओं का जताया आभार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पंचकूला:भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने पंचकूला नगर निगम चुनाव में भाजपा को मिली प्रचंड जीत पर पंचकूला वासियों एवं जिला संगठन के कार्यकर्ताओ को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि भाजपा परिवार के समर्पित कार्यकर्ता के अथक परिश्रम, त्याग, तपस्या और संगठन के प्रति अटूट निष्ठा का परिणाम है। अजय मित्तल ने नवनिर्वाचित मेयर श्याम लाल बंसल सहित सभी वार्ड पार्षदों को शुभकामना देते हुए कहा कि सभी के प्रयासों से पंचकूला को विश्वस्तरीय एवं आदर्श शहर बनाने का काम किया जायेगा।

उन्होंने कहा, पार्टी कार्यकर्ताओ ने दिन-रात कड़ी मेहनत कर भाजपा की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का काम किया, इसी का परिणाम है कि आज पंचकूला की जनता जनार्दन ने भाजपा को अपना भरपूर आशीर्वाद देते हुए मेयर पद सहित 17 वार्डों में ऐतिहासिक विजय दिलाई। अजय मित्तल ने कहा, पंचकूला नगर निगम चुनाव का सुखद परिणाम हर उस कार्यकर्ता के पसीने, संघर्ष और समर्पण का सम्मान है जिसने पार्टी को अपना परिवार मानकर एकजुटता के साथ कार्य किया। अजय मित्तल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष पं. मोहन लाल बड़ौली, प्रदेश प्रभारी सतीश पुनिया, प्रदेश संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा, पंचकूला चुनाव प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, सह प्रभारी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री कँवर पाल गुर्जर, जिला प्रभारी रवि बतान सहित तमाम नेताओ से मिले मार्गदर्शन एवं सहयोग हेतु आभार जताया।

Related posts

राहुल गांधी ने कहा- हिमंत बिस्वा सरमा के भ्रष्टाचार को असम की जनता माफ नहीं करेगी, सजा तय है।

Ajit Sinha

मतदाता व उम्मीदवारों की सुविधा के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने शुरू किए हुए हैं कई मोबाइल एप-मुख्य निर्वाचन अधिकारी

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार की गरीबों को मकान देने की मांग को केंद्र सरकार ने नामंजूर किया : डॉ. सुशील गुप्ता

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x