Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हाइलाइट्स

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड के लोग बोले, धन्यवाद कृष्ण पाल गुर्जर, मेरे मुश्किल को समझा, और सांसद कोष से 50 लाख देकर किया समाधान।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का गेट नंबर -10 की सड़क को सांसद कोष से 50 लाख रुपए देकर सीमेंटेड सड़कें बनाए जाने पर ग्रीन फील्ड कॉलोनी के निवासियों व व्यापारियों ने दिल से धन्यवाद किया है। यह सड़क बीते कई सालों से टूटी -फूटी अवस्था में थी। वही, फरीदाबाद नगर निगम के संबंधित अधिकारियों और निगम ठेकेदार की मिलीभगत से सड़क का कुछ हिस्सा को छोड़ दिया गया था, को अथर्व न्यूज़ ने अपने खबर के माध्यम से उजागर किया था को भी बना दिया है। इससे आसपास के व्यापारियों में बेहद ख़ुशी है। और सांसद व केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर व विधायक धनेश अदलखा का दिल से धन्यवाद किया है।

वर्षो से ग्रीन फील्ड कॉलोनी, फरीदाबाद के गेट नंबर -10 की सड़के बिल्कुल ही टूटी-फूटी हुई थी, जिसकी वजह से स्थानीय निवासियों और व्यापारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय निवासियों की मांग पर ग्रीन फील्ड कॉलोनी के एक कार्यक्रम में इस टूटी-फूटी सड़क को बनाने के लिए अपने सांसद कोटे से 50 लाख रुपए देने की घोषणा की थी। ये 50 लाख रुपए नगर निगम फरीदाबाद में दी गई थी। दिनांक 8 मार्च 2026 को अंतरराष्टीय महिला दिवस के पावन अवसर पर केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने शिलान्यास किया था। अब ये सीमेंटेड सड़कें बन कर पूरी तरह से तैयार हो गई है। निगम के संबंधित अधिकारियों और निगम ठेकेदार ने आपस में मिलीभगत करके सड़क का कुछ हिस्सा बनाया ही नहीं था। जो निगम अधिकारियों और ठेकेदार की मनसा पर सवाल उठ रहे थे , को अथर्व न्यूज़ ने खबर के माध्यम से उजागर किया था। अब छोड़ी गई सड़कें भी बना दी गई है। जिस से आसपास के सभी लोग बहुत खुश है।

स्थानीय व्यापारी राहुल अग्रवाल का कहना है कि केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर का दिल से धन्यवाद करते हैं। उनके सफल प्रयास से यहां की टूटी-फूटी सड़कें,अब सीमेंटेड सड़कें पूरी तरह से बन गई है। हालांकि ये सड़कें अभी चालू नहीं हुई है, पर बहुत अच्छा लगता है। जल्द ही ये सड़कें चालू हो जाएंगी। इतना जरूर कहूंगा कि सड़कें तो बन गई है पर सड़क के दोनों किनारों में गड्ढा सा हो गया है इसमें अक्सर गाड़ियों का पहिया उत्तर जाती है, कई बाइक वालों का संतुलन भी बिगड़ जाती है, और वह नीचे गिर जाते है, और चोटिल हो जाते है। निगम प्रशासन जरा इधर भी ध्यान दे। 

सलमान खान का कहना हैं कि यहां के एक सैलून में तीन महीने से ही नौकरी कर रहा हूँ, इस बीच उसने देखा कि यहां की सड़कों की हालात जयदा ख़राब थी, मिट्टी ज्यादा उड़ रही थी। यहां से लोगों को गुजरने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। अब यहां सीमेंटेड सड़कें पूरी तरह से बन गई हैं। बहुत अच्छा लगता है ,इसके लिए केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर का तहे दिल से धन्यवाद करते हैं, जो यहां के निवासियों के मुश्किलों को नजदीक से समझा। सिर्फ समझा ही नहीं, उसको पूरा भी किया। उनको यहां के लोग बहुत दुआ देंगें। –      

Related posts

फरीदाबाद : नगर निगम कमिश्नर मोहम्मद शाईन ने सूरजकुंड थाने में अवैध रूप से बने 80 फ़ार्म हाउसों के मालिकों के खिलाफ कराया मुकदमा दर्ज।

Ajit Sinha

निजी बस में हुई दीपक हत्याकांड में, एसीपी क्राइम अमन यादव ने किया सनसनीखेज खुलासा, वारदात के समय दोनों के पास थे चाकू, पकड़ा गया-वीडियो।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डीटीपी इंफोर्स्मेंट एंव विजिलेंस ने आज लगभग 12 एकड़ में बसाई जा रही अवैध कालोनी में की भारी तोड़फोड़।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x