Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

ममेरे भाई ने 23 वर्षीय लड़की की गला घौंट कर सनसनीखेज हत्या दी, और शव को बेड में छिपा कर हुआ फरार- केस दर्ज।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
लड़की की गला घौंटकर हत्या करके बेड में छुपाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है ,ये वारदात गांव शंकर की ढाणी बासकुशला, गुरुग्राम में अंजाम दिया गया है। मरने वाली लड़की का नाम सोनी है। इस सनसनीखेज हत्या का गंभीर आरोपित मृतका सोनी के मामा के लड़का पर लगा है, जिसका नाम देवेश कुमार उर्फ़ रिंकू है। इस संबंध में मृतका सोनी के भाई की शिकायत पर थाना सेक्टर -7 आईएमटी  मानेसर , गुरुग्राम में आरोपित देवेश कुमार उर्फ़ रिंकू पर हत्या सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित की तलाश में क्राइम ब्रांच की कई टीमें लगी  है , जल्द ही आरोपित पुलिस गिरफ्त में होंगें।   

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को थाना सेक्टर-7 आईएमटी मानेसर, गुरुग्राम में एक सूचना गांव शंकर की ढाणी बास्कुशला, गुरुग्राम में सोनी नामक लड़की की गला घोटकर हत्या करके शव को बेड में छुपाने के संबंध में प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची तथा फिंगरप्रिंट, सीन ऑफ क्राइम टीमों को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण करवाया गया। तथा मृतका सोनी निवासी गांव हरदोई जिला रायबरेली (उत्तर-प्रदेश) के शव को मोर्चरी में रखवाया गया तथा मृतका सोनी के परिजनों को सूचित किया गया। आज मंगलवार  को मृतका सोनी के भाई ने शिकायत के माध्यम से बताया कि उसके  मामा के लड़के देवेश कुमार उर्फ रिंकू ने उसकी बहन की गला घोंट कर हत्या कर दी तथा शव को बेड में छुपा कर भाग गया। इस मामले में  थाना सेक्टर-7 आईएमटी मानेसर, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा अंकित किया गया।पुलिस इसके आगे कार्रवाई में जुट गई है , जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

Related posts

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता का छापा:मृत व्यक्तियों के नाम निकली जा रही वृद्धावस्था पेंशन, केस दर्ज।

Ajit Sinha

अरावली पर केंद्र सरकार देश से माफी मांगकर सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटीशन दाखिल करे–दीपेन्द्र हुड्डा

Ajit Sinha

जन्मदिन पार्टी मनाने आए छात्रों ने फार्म हाउस के मालिक को पीट-पीट मार डाला, दो अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x