
अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
सेंट्रल नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र स्थित राम श्याम गार्डन सोसायटी में दबंगई की एक सनसनी खेज वारदात सामने आई है। यहाँ सिर्फ गाड़ी निकालने को लेकर हुए मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दबंगों ने मिलकर एक दंपति पर जानलेवा हमला बोल दिया, हैरान कर देने वाली बात यह रही कि जब दबंग पीड़ित पति पर ताबड़तोड़ वार कर रहे थे, तब उसकी मासूम बच्ची और पत्नी उसे बचाने के लिए लगातार गुहार लगाती रहीं। लेकिन बेरहम हमलावरों का दिल नहीं पसीजा और वे सरेराह मारपीट करते रहे।

इस हमले में पीड़ित बुरी तरह लहूलुहान हो गया है। मारपीट की यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह लाठी-डंडों से लैस दबंगों ने कानून की धज्जियां उड़ाईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही सभी दोषियों को गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

