Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा

92 प्रतिशत गेहूं उठान संपन्न, जल्द आवंटित होंगे 4000 नए राशन डिपो : राजेश नागर


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने कहा कि प्रदेश की अनाज मंडियों में 92 प्रतिशत गेहूं का उठान पूरा हो चुका है और शेष उठान कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए विभाग लगातार निगरानी कर रहा है। मंत्री राजेश नागर ने एलपीजी गैस सिलेंडरों की काला बाजारी को लेकर चल रही चर्चाओं पर भी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि हरियाणा में किसी प्रकार की कालाबाजारी नहीं है। उन्होंने बताया कि जहां भी अनियमितता की शिकायत सामने आई, वहां सख्त कार्रवाई की गई और सैकड़ों मामले दर्ज किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में जल्द ही 4000 नए राशन डिपो अलॉट किए जाएंगे। खास बात यह है कि इनमें 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को दिया जाएगा, जिससे महिलाओं को रोजगार और आत्मनिर्भरता का बड़ा अवसर मिलेगा। मंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है और भविष्य में भी किसी प्रकार की लापरवाही या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।अनाज मंडियों में बरसात के दौरान गेहूं भीगने की समस्या को लेकर मंत्री ने कहा कि ऐसी स्थिति में अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है ताकि किसानों का अनाज सुरक्षित रहे और कोई नुकसान न हो। उन्होंने बताया कि प्रदेश में जल्द नए साइलो और वेयरहाउस स्थापित किए जाएंगे, ताकि अनाज भंडारण की क्षमता बढ़े और फसल सुरक्षित रखी जा सके। इस विषय पर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बैठक हो चुकी है और केंद्र सरकार से भी आवश्यक स्तर पर चर्चा की जा चुकी है।राजेश नागर ने अंतरराष्ट्रीय स्थिति पर बात करते हुए कहा कि अमेरिका-ईरान युद्ध जैसे हालातों के चलते प्रधानमंत्री ने देश को सुदृढ़ रखने के लिए जनता से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से गोल्ड खरीदने से बचें और अधिक से अधिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करें ताकि भविष्य में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
फिलहाल मंत्री के बयान को प्रदेश में किसानों, उपभोक्ताओं और राशन व्यवस्था से जुड़े लोगों के लिए राहत भरा माना जा रहा है।

Related posts

फरीदाबाद: कुणाल भड़ाना को लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मारी गई थी, में पांच आरोपित पकड़े गए-वीडियो देखें

Ajit Sinha

फरीदाबाद: 28 अक्टूबर को एनआईटी बस अड्डा होगा जनता को समर्पित: मूलचंद शर्मा

Ajit Sinha

इंजिनियर भाई ने आज अपनी बहन की सौतन को तेजधार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी और आत्मसमर्पण कर दिया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x