Athrav – Online News Portal
दिल्ली राष्ट्रीय

भारतीय तटरक्षक बल ने गोवा में स्वदेशी एयर कुशन व्हीकल का ‘गर्डर लेइंग’ समारोह आयोजित किया।


अजीत सिन्हा / नई दिल्ली
भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) के चौथे, पांचवें और छठे एयर कुशन व्हीकल (एसीवी) का ‘गर्डर लेइंग’ समारोह 11 मई, 2026 को गोवा के चौगुले शिपयार्ड के रस्सैम यार्ड में आयोजित किया गया। ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहल के तहत इन एसीवी का निर्माण 50 प्रतिशत स्वदेशी सामग्री के साथ भारत में किया जा रहा है, जो आत्मनिर्भरता और प्रौद्योगिकीय उन्नति की दिशा में एक बड़ी छलांग है। भारतीय तटरक्षक सुरक्षा बल (आईसीजी) के लिए स्वदेशी रूप से निर्मित इन 6 एसीवी का अनुबंध 24 अक्टूबर, 2024 को चौगुले एंड कंपनी प्राइवेट लिमिटेड, गोवा के साथ हस्ताक्षरित किया गया था। ये आधुनिक एसीवी बहुउद्देशीय समुद्री भूमिकाओं में उपयोग किए जाएंगे, जिनमें उच्च गति तटीय गश्त, उथले जल, दलदले क्षेत्रों और गहरे समुद्र में टोही अभियान, दिन-रात अवरोधन/निरोधक अभियान तथा खोज एवं बचाव अभियान शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, ये संकटग्रस्त जहाजों और नौकाओं को सहायता प्रदान करने में भी सक्षम होंगे है। इन एसीवी को भारत के विशाल और गतिशील तटीय क्षेत्र की सुरक्षा के लिए तैनात किया जाएगा, जिससे भारतीय तटरक्षक बल की रणनीतिक गतिशीलता और परिचालन क्षमता में महत्वपूर्ण वृद्धि होगी।

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का प्रवक्ता नियुक्त।

Ajit Sinha

नकली पुलिस अधिकारी बनकर 50 लाख रुपए से भरा बैग लेकर भागने वाले 3 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की स्टार्स 1 क्राइम ब्रांच की टीम और एक डाकू (बीसी) के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस की एक गोली डाकू के पैर में लगी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x