Athrav – Online News Portal
पंचकूला फरीदाबाद

ट्रैफिक पुलिस ने लौटाया महत्वपूर्ण दस्तावेजों और नकदी से भरा लावारिस बैग, वेस्टर्न कमांड कर्मचारी ने जताया आभार


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला:पंचकूला पुलिस लगातार कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ अपनी ईमानदारी, सतर्कता और जनसेवा की भावना से भी लोगों का विश्वास जीत रही है। इसी कड़ी में सूरज पुर ट्रैफिक थाना में तैनात पुलिस कर्मियों ने अपनी जिम्मेदारी का उत्कृष्ट परिचय देते हुए एक लावारिस बैग उसके वास्तविक मालिक तक सुरक्षित पहुंचाकर कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश की है।पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सूरजपुर ट्रैफिक थाना में तैनात एसपीओ संजय को मॉर्निंग ड्यूटी के दौरान एक लावारिस बैग मिला। ड्यूटी के प्रति सतर्कता एवं जिम्मेदारी दिखाते हुए उन्होंने बिना किसी देरी के उक्त बैग को थाना में जमा करवाया, जिसे आगे की कार्रवाई हेतु कांस्टेबल पवन के सुपुर्द किया गया।

सुरजपुर ट्रैफिक एसएचओ पीएसआई अभिषेक की टीम द्वारा बैग में मौजूद दस्तावेजों एवं संपर्क विवरण के आधार पर बैग मालिक का पता लगाने के लिए तत्परता से प्रयास किए गए। जांच के दौरान बैग में चेक बुक, पास बुक, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों के साथ कुछ नकदी राशि भी बरामद हुई। जांच उपरांत बैग मालिक की पहचान विकास चांदले निवासी चंडी मंदिर के रूप में हुई, जो हेडक्वार्टर वेस्टर्न कमांड में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं। एसीपी ट्रैफिक सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा पूरी सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने के पश्चात बैग एवं उसमें रखा समस्त सामान सही सलामत एवं सुरक्षित अवस्था में उसके वास्तविक मालिक को सौंप दिया गया।अपना खोया हुआ बैग एवं जरूरी दस्तावेज सुरक्षित वापस मिलने पर विकास चांदले ने पंचकूला पुलिस, विशेष रूप से एसपीओ संजय एवं कांस्टेबल पवन का धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनकी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।

Related posts

फरीदाबाद: भाजपा प्रत्याशी विपुल गोयल का सेक्टर -15 ए के अपना पार्क में आयोजित जनसभा में भव्य स्वागत, मिला समर्थन।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : राम नगर कालोनी में एक मकान में एक 27 वर्षीय महिला पिंकी की चोट मार कर हत्या कर दी गई,पुलिस मामले की जांच में जुटी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :बड़खल क्राइम ब्रांच ने फेसबुक पर देशी कट्टे के साथ अपना फोटो अपलोड कर शहर में दहशत फ़ैलाने के आरोप में तीन लड़के गिरफतर।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x