Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद पंचायत उपचुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, शाहपुर खादर में मनोज कुमार भाटी की 74 वोटों से जीत।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) फरीदाबाद आयुष सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के ग्राम शाहपुर खादर में आयोजित पंचायत उपचुनाव लोक तांत्रिक उत्साह, पारदर्शिता एवं शांतिपूर्ण वातावरण के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुए। सरपंच पद के लिए आयोजित इस चुनाव में ग्रामीण मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं, जिनमें युवाओं, महिलाओं एवं बुजुर्गों में अपने गांव के विकास हेतु नए जनप्रतिनिधि के चयन को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया। जिला प्रशासन एवं निर्वाचन अधिकारियों की निगरानी में संपूर्ण मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई।

डीडीपीओ प्रामिंदर सिंह ने बताया कि मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के तुरंत बाद मतगणना कार्य भी शांतिपूर्ण तरीके से पूरा किया गया। घोषित चुनाव परिणामों के अनुसार, फरीदाबाद जिले के ब्लॉक तिगांव अंतर्गत ग्राम पंचायत शाहपुर खादर में सरपंच पद के चुनाव में मनोज कुमार भाटी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 74 वोटों के अंतर से पराजित कर जीत दर्ज की।

Related posts

कोरोना महामारी के दौर में अपना कत्र्तव्य निभाने वाले सफाई कर्मियों को कांग्रेसी नेता ने किया सम्मानित

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: फरीदाबाद में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का रोड शो, लोगों ने बरसाए फूल

Ajit Sinha

हरियाणा: लव जिहाद के मामलों पर नियंत्रण करने हेतु सख्त कानून, प्रारूप तैयार करने हेतु समिति का गठन किया जाएगा- विज

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x