Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

मौत की रफ़्तार: नोएडा में सायरन बजाती स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे, एक की मौत-सीसीटीवी फुटेज देखें।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नोएडा की सड़कें… जहाँ रफ़्तार का रोमांच कब मौत का मातम बन जाए, कोई नहीं जानता। ट्रैफिक नियमों को ठेंगे पर रखकर गाड़ियां दौड़ाने वालों के लिए ये खबर एक सबक है। देखिए कैसे एक सायरन बजाती स्कॉर्पियो चंद सेकंड में ‘काल’ का ग्रास बन गई।सीसीटीवी में कैद ये तस्वीरें विचलित कर सकती हैं, लेकिन सच यही है। नॉलेज पार्क क्षेत्र की सड़कों पर दौड़ती यह सफेद स्कॉर्पियो देखिए। रफ़्तार इतनी तेज कि ड्राइवर ने संतुलन खोया, गाड़ी खिलौने की तरह सड़क पर घूमी और सीधे लोहे के खंभे से जा टकराई। गौर से देखिए, वहां से गुजर रहा एक राहगीर मौत के मुंह से वापस आया है। अगर एक सेकंड की भी देरी होती, तो वह युवक भी इस हादसे की चपेट में होता।

हादसे के वक्त कार में दो युवक सवार थे—ऋषभ और गुरुदेव। मौके पर पहुंची थाना नालेज पार्क पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को अस्पताल पहुँचाया, लेकिन अफ़सोस! ऋषभ ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। रफ़्तार का जो शौक ऋषभ ने पाला था, उसी ने उसकी जान ले ली।पुलिस के मुताबिक, यह घटना 8 मई की है। घायल गुरुदेव का इलाज अभी भी चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कानूनी कार्रवाई जारी है। सवाल वही है—क्या आपकी रफ़्तार आपकी जान से ज्यादा कीमती

Related posts

प्रतिमा के अनावरण के बाद, शिलापट्ट पर दर्ज सीएम, राज्यसभा सांसद, विधायक के नाम पर काला पेंट लगाने पर केस दर्ज

Ajit Sinha

वारदात की फिराक में घूम रहे 3 बदमाश पकड़े गए, जिनके पास से 2 पिस्टल, एक कट्टा, 4 मैगजीन और 30 कारतूस बरामद की है-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार कर, उसके कब्जे से 67 पिस्टल बरामद किए हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x