Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

पत्रकार से दुर्व्यवहार मामले में डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने तुरंत लिया संज्ञान, सब इंस्पेक्टर व एएसआई लाइन हाजिर, इंस्पेक्टर से मांगा जवाब।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पंचकूला: पंचकूला में एक पत्रकार के साथ पुलिस कर्मियों द्वारा किए गए कथित दुर्व्यवहार के मामले में आज पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस उपायुक्त कार्यालय पहुंचा,जहां उन्होंने डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम से अवगत करवाया। प्रतिनिधिमंडल ने पत्रकार के साथ हुए अनैतिक व्यवहार और पुलिसकर्मियों के रवैये को गंभीर विषय बताते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग रखी। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीसीपी ने तुरंत संज्ञान लिया और सब इंस्पेक्टर सौरव रावत तथा एएसआई गुरमेज सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। वहीं मामले में संबंधित इंचार्ज इंस्पेक्टर निर्मल सिंह से जवाब तलब करते हुए तीनों पुलिस कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।
इस मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पंचकूला पुलिस कमिश्नर (एडीजीपी) शिवास कविराज ने स्पष्ट रूप से कहा कि मीडिया लोकतंत्र का एक मजबूत और जिम्मेदार स्तंभ है, जिसकी कार्यप्रणाली का पुलिस विभाग पूर्ण सम्मान करता है। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज की आवाज बनकर जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं और सामाजिक जिम्मेदारियों को मजबूती से निभाते हैं, जिसकी पंचकूला पुलिस सराहना करती है। पुलिस कमिश्नर ने आश्वस्त किया कि भविष्य में किसी भी पत्रकार के साथ किसी प्रकार का दुर्व्यवहार, अभद्रता या अनैतिक व्यवहार बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा पुलिस विभाग पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करता रहेगा।

Related posts

एक और रिश्वतखोर 10 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सहायक प्रेम सिंह पकड़ा गया।

Ajit Sinha

एक्शन मोड में गृह मंत्री अनिल विज, दो मामलों की जांच डीजीपी को एवं 7 मामलों में एसआईटी गठित कर जांच के निर्देश दिए

Ajit Sinha

क्रेटा कार में अपने बॉय फ्रेंड के साथ जा रही एक लड़की को 3 बाइक सवार हमलाबरों ने सरेआम कार रुकवा कर सिर में मारी गोली

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x