Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

स्कूली छात्राओं के साथ एक अध्यापक द्वारा छेड़छाड़ करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है -केस दर्ज।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ करने के सनसनीखेज मामले में एक अध्यापक के खिलाफ थाना शहर , गुरुग्राम में संबंधित कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। यह मुकदमा स्कूल के प्रिंसिपल के शिकायत पर दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच पुलिस कर रही है, और यह जानने की कोशिश कर रही है की कुल कितने छात्राओं के साथ छेड़छाड़ किया गया है। इसके लिए स्कूल की छात्राओं और उनके अभिभावकों से पुलिस टीम द्वारा संपर्क किया जा रहा है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 07.05.2026 को थाना शहर, गुरुग्राम में एक स्कूल के प्रिंसिपल ने एक शिकायत स्कूल के एक अध्यापक के विरुद्ध छात्राओं से अभद्र भाषा का प्रयोग करने व बेड टच करने के संबंध में दी। शिकायत पर थाना शहर, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा अंकित किया गया।अनुसंधान के दौरान उपरोक्त मामले में पुलिस टीम द्वारा स्कूल की छात्राओं से संपर्क किया जा रहा है। अभी तक जितनी भी छात्राओं और उनके अभिभावकों से संपर्क किया गया है उनमें से किसी छात्रा के द्वारा भी मुकदमा के लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं की है। उपरोक्त मामले में बच्चियों की चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के समक्ष काउंसलिंग करवाई जाएगी तथा न्यायिक अधिकारी के समक्ष कथन अंकित करवाए जायेंगे। इस दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके अनुसार कार्यवाही की जाएगी।

Related posts

12 लाख 50 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते साइबर एनआईटी, थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर अर्जुन पकड़ा गया, दूसरा सब इंस्पेक्टर राम फरार।

Ajit Sinha

दो इंस्पेक्टरों सहित फरीदाबाद पुलिस के 7 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त,सीपी विकास अरोड़ा ने दी हार्दिक शुभकामनाएं

Ajit Sinha

ब्रेकिंग: सूरजकुंड मेले के मद्देनजर आज से गुरुग्राम -फरीदाबाद रोड से गुजरने वाले सभी भारी कमर्शियल वाहनों पर लगी रोक।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x