Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड के हजारों परिवार के लोग यूआईसी के चैयरमेन रहे भारत भूषण के अनगिनित विकास कार्यों को, किया धन्यवाद।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:ग्रीन फील्ड कॉलोनी, फरीदाबाद के प्रमुख समाजसेवी सरदार कुलदीप सिंह आज़ाद, प्रमोद चड्ढा, लीना पँवानी, रीथेन और तेजपाल सिंह ने आज बृस्पतिवार को संयुक्त रूप से कहा कि अर्बन इम्प्रूवमेंट कंपनी लिमिटेड (यूआईसी) के चैयरमेन रहे भारत भूषण के किए गए अनगिनित विकास कार्यों को आने वाले लंबे समय, यानी की हमेशा याद किया जाएगा, ग्रीन फील्ड कॉलोनी के हजारों परिवार के लोग उनके किए गए विकास कार्यों को हमेशा दिल से याद रखेगें, और वैसे भी ग्रीन फील्ड कॉलोनी के निवासियों को उनके कामों को भुलाना आसान नहीं होगा। उनके किए गए अनगिनित विकास कार्यों के चलते, कनॉट पैलेस, नई दिल्ली स्थित यूआईसी के मुख्यालय पर आज धन्यवाद करने के लिए पहुंचे थे।

सरदार कुलदीप सिंह आज़ाद, प्रमोद चड्ढा, लीना पँवानी, रीथेन ने कहा कि सबसे ज्यादा बुरा हाल ग्रीन फील्ड कॉलोनी, फरीदाबाद की सड़कों की हालत सबसे ज्यादा ख़राब थी, जो उन्होनें यूआईसी के चैयरमेन का पदभार संभालते ही भागीदारी योजना के तहत लगभग 130 सीमेंटेड सड़कें बनाई, और लगभग 15 पार्कों को हरा भरा बनाया, ताकि ग्रीन फील्ड कॉलोनी के निवासी हरे -भरे पार्कों का भरपूर आनंद ले सकें, इतना ही नहीं पार्कों में लोग स्वास्थ्य रहे इसके लिए जिम लगाईं गई, बच्चों को खेलने के लिए झूले लगाईं गई। इसके अतिरिक्त बिजली, सब स्टेशन के लिए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम को जमीन अलॉट की, जहां अभी सब स्टेशन बनाने का कार्य बड़ी तेजी के साथ चल रही है।
इसके अलावा गेट नम्बर 10 के अंदर एक डिस्पेंसरी खोली गई, जिसमें ग्रीन फील्ड कॉलोनी के निवासियों का इलाज किया जा रहा है। बिजली-पानी ग्रीन फील्ड कॉलोनी, फरीदाबाद के निवासियों को भरपूर मिले, इसकी बेहतरीन व्यवस्था की है। और अनगनित विकास कार्य है जो कि अब के समय, अभी ध्यान में एक से याद नहीं आ रहे है।

Related posts

फरीदाबाद: जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में हरियाली तीज पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

Ajit Sinha

अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेले का थीम विकसित भारत 2047 के अनुसार हरियाणा, मंडप में पीएम के विजन को धरातल पर उतारने का कर रहा है काम -नरबीर

Ajit Sinha

फरीदाबाद ; ग्रीन फील्ड कालोनी आरडब्लूए का मेहनत लाया रंग, बिजली के नए ट्रांसफार्मर लगाए जाने का कार्य शुरू, 3 लग चुके हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x