Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राष्ट्रीय हाइलाइट्स

लचर व्यवस्था: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुकुल में फ्लाईओवर और लक्कड़पुर में एफओबी का शिलान्यास, अब तक नहीं बना, कब होगा काम शुरू।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शिलान्यास को भारतीय जनता पार्टी की शासित प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रशासनिक अधिकारियों ने कैसे हलके में लिया,ये आज आपको इस खबर के माध्यम से बताते है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फरीदाबाद के सराय, गुरुकुल में फ्लाईओवर व शिव दुर्गा विहार,लक्कड़पुर में रेलवे फाटक पर फुट ओवर ब्रीज का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दिनांक 26 फ़रवरी 2024 को शिलान्यास किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2000 से अधिक रेलवे परियोजानों का शिलान्यास किया था जो कुल 41000 करोड़ की लागत से बनाई जानी थी इसमें फरीदाबाद के सराय, गुरुकुल फ्लाईओवर और शिव दुर्गा विहार , लक्कड़पुर में रेलवे फाटक पर फुट ओवर ब्रीज बनाए जाना शामिल था,है।

हैरानी इस बात यह है कि जिस पुल का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उस फ्लाईओवर का काम दो वर्ष से अधिक बीत जाने के बाद भी शुरू नहीं हुआ। वहां के आसपास के लोग हैरान है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए शिलान्यास को प्रशासनिक अधिकारियों ने बिल्कुल हल्के में लिया। शायद इसलिए गुरुकुल फ्लाईओवर और फुट ओवरब्रिज का काम शुरू नहीं हुआ। और मोदी और नायाब सरकार के मंत्री गण, विधायक व पार्षदों की भी कोई ख़ास भूमिका अब तक दिखाई नहीं दी। उस समय बड़खल विधान सभा क्षेत्र की विधायिका रही श्रीमती सीमा त्रिखा, जोकि हरियाणा सरकार में शिक्षा मंत्री रही हैं , ने कहा कि गुरूकुल फ्लाईओवर बनाने के लिए जमीन की कोई कमी नहीं है, मैंने खुद भी लोगों के साथ 10 -12 मीटिंगें की है पर आज तक फ्लाई ओवर का काम शुरू ना होना, ये प्रशासनिक अधिकारियों की बहुत बड़ी लापरवाही है।

इस मामले में जिला उपायुक्त आयुष सिन्हा व बड़खल विधानसभा क्षेत्र के विधायक धनेश अदलखा से फोन पर और अधिक जानकारी के लिए व उनका पक्ष जाने के लिए मोबाइल फोन पर संपर्क किया गया पर उनसे बातचीत नहीं सकीं, जिला उपायुक्त आयुष सिन्हा व क्षेत्र के विधायक धनेश अदलखा संभवता वे दोनों कहीं व्यस्त होंगे, अगर इनमें से किसी का कॉल उनके पास आता है, तो उनका पक्ष इस खबर में बखूबी जोड़ दी जाएगी। इस मामले में हरियाणा स्टेट रोड्स एवं ब्रिजस डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड, (HARYANA STATE ROADS & BRIDGES DEVELOPMENT CORPORATION LIMITED) के कार्यकारी अभियंता सचिन कुमार का कहना है कि सराय, गुरुकुल फ्लाईओवर बनाने के लिए कुल 7362 स्क्वायर यार्ड, यानी 12 कनाल 10 मरले जमीनों की आवश्कता हैं।

इसमें से दो पक्षों के पास लगभग 5100 स्क्वायर यार्ड जमीन हैं, जिनका मामला जिला कोर्ट में विचाराधीन है, बाकी के 2262 स्क्वायर यार्ड जमीन लोग देने को बिल्कुल तैयार हैं। बात चीत के दौरान उन्होंने कहा कि सराय,गुरुकुल में फ्लाईओवर बनाने का कार्य जल्द से जल्द शुरू हो सके, इसके लिए उन्होंने दोनों पक्षों, जिनके पास 5100 स्क्वायर यार्ड जमीन हैं, के साथ लगभग 10 से 12 मीटिंग वह खुद  कर चुके हैं, और काफी समझाने के बाद, दोनों पक्ष के लोग तैयार भी हो जाते हैं, और समझौता नामा भी लिख कर दे जाते हैं, इसके कुछ समय के बाद, अपने फैसले से मुकर जाते हैं।

अब तो दोनों पक्ष के लोग कोर्ट में चले गए हैं, और मुझे भी पार्टी बना दिया हैं, अब ये केस जिला अदालत में विचाराधीन है, अब तो कोर्ट के फैसले का इंतजार कर रहे है। सवाल के जवाब में उनका कहना है कि सरकार की तरफ से पैसा की कोई कमी नहीं है। वे लोग आज की तारीख में जमीन की रजिस्ट्री करवा कर पूरा का पूरा पैसा ले सकते है। वह बिल्कुल तैयार है। ये फ्लाईओवर कुल 73 करोड़ रुपए की लागत बनाई जाएगी। इन हालतों में फरीदाबाद के बीजेपी सांसद व मोदी सरकार में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, उनके मंत्रियों, विधायकों की भूमिका अहम् है।  

Related posts

फरीदाबाद:पति अपने पत्नी की चुन्नी से गला घोंट कर हत्या कर दी, और बाहर से कमरे की कुंडी लगा कर हुआ फरार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: नगर निगम चुनाव के लिए पहले दिन प्राप्त हुए दो नामांकन पत्र : जिला निर्वाचन अधिकारी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: गरीब का विकास करना ही सरकार का मुख्य ध्येय : कृष्ण पाल गुर्जर

Ajit Sinha
4 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x