Athrav – Online News Portal
नोएडा

केमिकल से लदी टाटा डीसीएम में लगी भीषण आग, अल्फा गोल चक्कर पर मचा हड़कंप


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 क्षेत्र में आज तड़के सुबह एक चलती टाटा डीसीएम अचानक आग का गोला बन गई। टाटा डीसीएम में केमिकल से लदा होने के कारण देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे सड़क पर अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। जैसे ही आग लगी, चालक ने सूझबूझ दिखाई, जिससे इस बड़ी आगजनी में कोई हताहत नहीं हुआ है।

टाटा डीसीएम अचानक आग लगने की घटना ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 के अल्फा गोल चक्कर के पास,आज तड़के सुबह करीब 5 बजे के करीब हुई,जानकारी के अनुसार, डीसीएम केमिकल से लदी हुई थी, जिसके चलते आग तेजी से फैल गई। गनीमत यह रही कि जैसे ही आग लगी, चालक ने सूझबूझ दिखाई, जिससे इस बड़ी आगजनी में कोई हताहत नहीं हुआ है।चीफ फायर आफिसर प्रदीप कुमार ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गई। टाटा डीसीएम में केमिकल से लदा होने के कारण आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन आखिरकार दमकल कर्मियों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। अब इस बात की जांच कर रही है कि चलती गाड़ी में आग किन कारणों से लगी। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट या घर्षण को वजह माना जा रहा है, लेकिन स्पष्ट कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी।

Related posts

सोसायटी में एक सब इंपेक्टर का हाई वोल्टेज ड्रामा, पत्नी को पीटा, गार्डों से की मारपीट,सर्विस रिवाल्वर लहराई, सस्पेंड – देखें वीडियो 

Ajit Sinha

पिता की अय्याशी और परिवार के प्रति बेरूख़ी से नफरत और घृणा से भरे बेटे ने, पिता और बाबा को उतारा था मौत के घाट

Ajit Sinha

बकाया वेतन का मामला:दबंगों ने मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर रस्सी से बांधकर डंडे और बेल्ट से बेरहमी से पीटा, 4 अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x