Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था फर्जी कॉल सेंटर का नेटवर्क, पंचकूला पुलिस ने 7 आरोपित किए गिरफ्तार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: पंचकूला पुलिस के साइबर क्राइम थाना टीम ने एक संगठित अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। इस गिरोह ने इंश्योरेंस पॉलिसी की मैच्योरिटी का झांसा देकर लोगों से लाखों रुपये ठगने का सुनियोजित नेटवर्क खड़ा कर रखा था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने खुद को नामी इंश्योरेंस कंपनी के अधिकारी बताकर पीड़ितों को फोन किया और उनकी पॉलिसी से संबंधित सटीक जानकारी देकर भरोसा जीता। इसके बाद अंतिम किश्त और टैक्स जमा कराने के नाम पर उनसे मोटी रकम अपने खातों में ट्रांसफर करवा ली जाती थी।

इस मामले में कालका निवासी व्यक्ति से 1,97,500 रुपये की ठगी की गई थी। आरोपियों ने पहले 98 हजार रुपये फाइनल किश्त के नाम पर और बाद में 99,500 रुपये टैक्स के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों में जमा करवा लिए। जब पीड़ित को शक हुआ तो उसने चंडीगढ़ स्थित संबंधित कंपनी के कार्यालय में संपर्क किया, जहां पता चला कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। इसके बाद पीड़ित ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई, जिस पर कार्रवाई करते हुए साइबर क्राइम थाना में 9 अप्रैल को मामला दर्ज किया गया।
डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह: जांच के दौरान हमारी साइबर क्राइम टीम ने प्रभारी युद्धवीर सिंह के नेतृत्व में तकनीकी जांच के आधार पर पूरे नेटवर्क को ट्रेस किया। इस दौरान हमें पता चला कि गिरोह दिल्ली से संचालित हो रहा था। आरोपी फर्जी सिम कार्ड, किराए के बैंक खाते और कॉल सेंटर के माध्यम से फ्रॉड को अंजाम देते थे। जांच अधिकारी अभिषेक छिल्लर द्वारा टीम की मदद से रेड कर 27 अप्रैल को दिल्ली से अमनदीप सिंह उर्फ अमन, गुरदीप सिंह, आशीचन्द्र गुप्ता और तनजीर अंसारी को काबू किया। चारों आरोपियों को रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की गई, जिसके दौरान गिरोह से जुड़े तीन अन्य आरोपियों की भूमिका भी सामने आई।जांच में खुलासा हुआ कि ये तीनों आरोपी पहले से ही रोहतक की सुनारिया जेल में किसी अन्य मामले में बंद थे। जिसमें एजाज हैदर, कर्तव्यपूरी और सूरज को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की। आरोपी एजाज हैदर मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है, जबकि तनजीर अंसारी बिहार का निवासी है। अन्य आरोपी दिल्ली के रहने वाले हैं और सभी मिलकर दिल्ली में एक फर्जी कॉल सेंटर संचालित कर रहे थे। मामले में कार्रवाई करते हुए पहले गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि अन्य तीनों आरोपियों को सुनारिया जेल, रोहतक भेज दिया गया है। आमजन से अपील है कि किसी भी अनजान कॉल या मैसेज के झांसे में आकर अपनी व्यक्तिगत जानकारी या पैसे साझा न करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत साइबर पोर्टल या पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।पंचकूला पुलिस कमिश्नर व एडीजीपी साइबर, शिवास कविराज ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि साइबर ठग अब सुनियोजित तरीके से लोगों की निजी जानकारी का दुरुपयोग कर रहे हैं, लेकिन पंचकूला पुलिस ऐसे हर गिरोह को ट्रैक कर उनके नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। किसी भी आरोपी को कानून से बचने का मौका नहीं दिया जाएगा। साथ ही कहा कि जो अपराधी आम जनता की मेहनत की कमाई पर हाथ डालते हैं, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। हम लगातार तकनीकी संसाधनों और इंटेलिजेंस के माध्यम से ऐसे नेटवर्क पर नजर बनाए हुए हैं। आमजन से आग्रह है कि किसी भी कॉल या मैसेज पर भरोसा करने से पहले सत्यापन जरूर करें थोड़ी सी सतर्कता आपको बड़े नुकसान से बचा सकती है।

Related posts

783 नवप्रशिक्षित सिपाही हुए हरियाणा पुलिस में शामिल, गृह सचिव गोविन्द मोहन ने दीक्षांत परेड में ली सलामी।

Ajit Sinha

हरियाणा की कानून-व्यवस्था को देश में एक मॉडल के रूप में स्थापित करना सरकार का संकल्प-सीएम

Ajit Sinha

खरीदारों से 21 फ्लैटों के करोड़ों रूपए लेने के बाद, दोबारा से उन फ्लैटों को बेचने वाले एक कंपनी के निदेशक को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x