Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

एक खड़े कंटेनर में भिवाड़ी से दिल्ली की तरफ आ रही दूसरे कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी , 3 लोगों की दर्दनाक मौत।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
बीती रात आईएमटी चौक फ्लाईओवर , मानेसर गुरुग्राम के पास रास्ते में खड़े कंटेनर से भिवाड़ी की तरफ से आ रही कंटेनर टकरा गई। इस भीषण टक्कर में तीन लोगों की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई। भीषण हादसे की खबर मिलते ही थाना मानेसर , गुरुग्राम की टीम घटनास्थल पर पहुंची, और तीनों शवों को अपने कब्जे में जिला सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया, और दोनों ही कंटेनरों को अपने कब्जे में ले लिया। मरने वाले तीनों व्यक्तियों के नाम  शंकर बिंद (उम्र-45 वर्ष), निवासी जौनपुर, उत्तर प्रदेश, सुनील कुमार गौण (उम्र-40 वर्ष), निवासी बलिया, उत्तर प्रदेश व रामराज प्रसाद (उम्र-40 वर्ष), निवासी बलिया, उत्तर प्रदेश* है। इस सम्बन्ध थाना मानेसर , गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।    

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार की देर रात को थाना मानेसर, गुरुग्राम में आईएमटी चौक फ्लाईओवर, मानेसर पर सड़क दुर्घटना होने संबंधी सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची, जहां एक ट्रक सड़क पर खड़ा होने तथा उसके पीछे आ रही कैंटर गाड़ी के टकराने से गंभीर दुर्घटना होना पाया गया। पुलिस टीम द्वारा मौके पर आवश्यक राहत कार्रवाई करते हुए मृतकों को सरकारी अस्पताल सेक्टर- 10, गुरुग्राम भिजवाया गया।मृतक के भाई ने एक शिकायत के माध्यम से पुलिस टीम को बताया कि वह अपने कैंटर से व उसका भाई (शंकर) कैंटर चालक अपने वाहन से भिवाड़ी से दिल्ली की तरफ जा रहा था जो समय लगभग 2 एएम  नजदीक आईएमटी चौक फ्लाईओवर, गुरुग्राम के पास उसके भाई की  कैंटर गाड़ी रोड पर खड़े कंटेनर ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में कैंटर में सवार उसके भाई सहित 3 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जो ट्रक चालक द्वारा ट्रक को सड़क पर लापरवाही पूर्वक खडा करने पर व आवश्यक रिफ्लेक्टर/इंडिकेटर नहीं नहीं लगाने के कारण यह दुर्घटना हुई। इस संबंध में थाना मानेसर, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा  अंकित किया गया।मृतकों की पहचान शंकर बिंद (उम्र-45 वर्ष), निवासी जौनपुर, उत्तर प्रदेश, 2.सुनील कुमार गौण (उम्र-40 वर्ष), निवासी बलिया, उत्तर प्रदेश व रामराज प्रसाद (उम्र-40 वर्ष), निवासी बलिया, उत्तर प्रदेश* के रूप में हुई।पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि मृतक शंकर उपरोक्त कंटेनर गाड़ी पर चालक था व मृतक रामराज व सुनील उपरोक्त कंटेनर पर लेबर का काम करते थे जो भिवाड़ी(राजस्थान) से कंटेनर गाड़ी में मॉल लोड करके दिल्ली जा रहे थे जो आईएमटी मानेसर फ्लाईओवर के पास रास्ते में एक ट्रक चालक द्वारा ट्रक को रास्ते  में खड़ा कर रखा था जिसकी वजह से उपरोक्त दुर्घटना घटित हुई। पुलिस टीम द्वारा दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जा पुलिस में लेकर आगामी नियमानुसार जांच कार्रवाई  की जा रही है। मुकदमा अनुसंधान अधीन है।

Related posts

राहगीरी कार्यक्रम में एड्स के प्रति किया लोगों को जागरूक, साइकिलिंग से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

Ajit Sinha

धृतराष्ट्र के पुत्रमोह ने कराया कौरवों का अंत, विपक्षी भी पुत्र मोह में फंसे हैं: ओम प्रकाश धनखड़

Ajit Sinha

कैब के ड्राइवर को बंधक बनाकर कार लूटने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़, गोली लगने से घायल।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x