Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच सेक्टर -30 ने मृतक ब्रह्मजीत का भतीजा सतीश को रंगदारी वसूलने और जान से मारने की धमकी देने के मुकदमें किया गिरफ्तार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच, सेक्टर -30 ने आज बुढ़ैना निवासी मृतक ब्रह्मजीत का भतीजा सतीश को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस की माने तो बदमाश सतीश पर शहर के अलग -अलग थानों में हत्या, हत्या की कोशिश करने ,फिरौती व रंगदारी मांगने के 18 मामलें दर्ज हैं।पुलिस कहना हैं कि आज उसे अदालत में पेश किया जाएगा और जहां से उसे पुलिस रिमांड पर लेकर,पुलिस उससे पूछताछ करेगीं और देशी कट्टे को बरामद करने की कोशिश करेगी।

प्रभारी संदीप मोर ने आज अपने कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस को सम्बोधित करते हुए कहा कि उनकी टीम ने बुढ़ैना निवासी ब्रह्मजीत का भतीजा सतीश को गिरफ्तार किया हैं। आरोपी सतीश को सारन थाना में दर्ज मुकदमा न. 284 दिनांक 14 अप्रैल 2018 हैं जिसमें भारतीय दंड सहिंता की धारा 386 ,387 ,506 व 25 – 54-59 को दर्शाया गया हैं में गिरफ्तार किया गया हैं।उनका कहना हैं कि शिकायतकर्ता सुरेंद्र निवासी मोहना ने सारन थाने में दर्ज मुकदमे में कहा हैं कि वह ट्रेक्टर -ट्रॉली पर ईटों को भर कर बेचने का कार्य करता हैं। वह सरूरपुर गांव के पास एक खाली जगह पर अपना ट्रैक्टर -ट्रॉली अक्सर खड़ा करता हैं और वहां पर और भी कई ट्रैक्टर -ट्रॉली खड़े होते हैं।
आरोपी सतीश प्रत्येक ट्रैक्टर -ट्रॉली वालों से 1200 रूपए प्रति माह रंगदारी लेता हैं और उसने भी 1200 रूपए के हिसाब से 24000 रूपए उसे दे चुका हैं। उनका कहना हैं कि बदमाश सतीश को शिकायतकर्ता सुरेंद्र ने एक साल पूर्व में उसे रंगदारी देने से मना कर दिया था उस दौरान आरोपी सतीश ने उसके कनपटी पर देशी पिस्तौल तान दिया और उसे जान से मारने की धमकी दी थी। इस बार भी उसने 1200 रूपए रंगदारी देने में देर क्या हो गई,आरोपी बदमाश सतीश ने फोन पर उसे धमकी दी की जो तेरे साथ एक साल पूर्व में जो किया था। क्या फिर से वहीँ घटना को दोहराने की धमकी दी और धमकी भरे लहजे में उसे कहा कि उस दिन तो तुझे छोड़ दिया था पर इस बार तुझे जान से मार दूंगा।

Related posts

फरीदाबाद : ताराचंद को तड़पा -तड़पा कर,तीन दोस्त गला घोंट कर मरता रहा,उधर जोर -जोर गाना बजता रहा,उसकी चीख कोई सुन न लें,

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री कप खेल प्रतियोगिताओं को विद्यार्थियों की परीक्षा को मद्देनजर आगामी आदेशों तक किया स्थगित*: डीसी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: भारत के पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द मानव रचना पहुंचे

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x