
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
सोनीपत:आज पुलिस लाइन सोनीपत में आयोजित एक सम्मान एवं विदाई समारोह में पुलिस आयुक्त सोनीपत ममता सिंह, IPS, एडीजीपी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी गई। समारोह के दौरान ऑनरी निरीक्षक सतीश कुमार, ऑनरी निरीक्षक शमशेर सिंह, ऑनरी निरीक्षक लाजपत राय, ऑनरी निरीक्षक पवन सिंह, ऑनरी निरीक्षक रोहताश, ऑनरी निरीक्षक सतबीर सिंह, ऑनरी निरीक्षक मंजीत सिंह, उप निरीक्षक रमेश कुमार, उप निरीक्षक अनिल कुमार, सहायक उप निरीक्षक बनवीर तथा सिपाही प्रताप सिंह को पुलिस विभाग में दी गई उनकी दीर्घकालीन एवं सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पुलिस आयुक्त ममता सिंह ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के समर्पण, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में दी गई उनकी सेवाएं सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगी तथा समाज के प्रति उनकी सकारात्मक भूमिका आगे भी बनी रहेगी। और बताया कि सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने पुलिस विभाग को अपनी लम्बी एवं उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान की हैं।

विभाग द्वारा उनके योगदान को सदैव सम्मान पूर्वक याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस समर्पण भाव से इन कर्मचारियों ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया, उसी प्रकार वे आगे भी समाज एवं अपने परिवार के प्रति समर्पित रहकर प्रेरणादायक भूमिका निभाते रहेंगे। समारोह के दौरान संयुक्त पुलिस आयुक्त सोनीपत राजेंद्र कुमार मीणा, IPS, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय सोनाक्षी सिंह, IPS, सहायक पुलिस आयुक्त मुख्यालय अजीत सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त अमित धनखड़ सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे।

अंत में पुलिस आयुक्त सोनीपत एवं अन्य अधिकारियों द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मान चिन्ह एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दी गईं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पंचकूला: पुलिस सेवा में वर्षों तक समर्पण, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियाँ निभाने वाले पंचकूला पुलिस के पांच कर्मचारियों को आज पुलिस लाइन में आयोजित एक समारोह में सम्मान पूर्वक सेवानिवृत्ति दी गई। समारोह भावनात्मक और प्रेरणादायक रहा, जहां पुलिस परिवार ने ढोल-नगाड़ों की धुन और तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को विदाई दी।कार्यक्रम में उपस्थित सेवानिवृत कर्मचारियों में इंस्पेक्टर जिले सिंह, इंस्पेक्टर श्यामलाल, इंस्पेक्टर संजीव कुमार, सब इंस्पेक्टर तरसेम लाल शामिल रहे। वहीं सब इंस्पेक्टर मैनपाल किसी कारणवश समारोह में मौजूद नहीं हो सके।

इस अवसर पर पुलिस विभाग ने न केवल सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों का सम्मान किया बल्कि उनके परिजनों के योगदान को भी सराहा। समारोह में डीसीपी सृष्टि गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को नई पारी की शुभकामनाएं दीं।डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी कर्मचारी की बेहतर सेवा के पीछे उसके परिवार का बहुत बड़ा योगदान होता है। उन्होंने कहा कि यदि घर-परिवार में सहयोग न हो तो विभागीय जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाना संभव नहीं है। आपके परिवार ने आपको संभाला, तभी आप पुलिस विभाग को इतने वर्षों तक अपनी सेवाएं दे सके।

इसके लिए जितना आपके परिवार का धन्यवाद किया जाए उतना ही कम है।डीसीपी ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को जीवन की दूसरी पारी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे आगे भी परिवार और बच्चों के साथ समय का भरपूर आनंद लें। हमारा साथ हमेशा बना रहेगा। अगर कभी भी आपको किसी भी सहयोग की जरूरत पड़े तो आप बिना झिझक विभाग से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने सेवानिवृत्त अधिकारियों से आग्रह किया कि वे अपने लंबे अनुभव के आधार पर पुलिस कार्यप्रणाली में सुधार के सुझाव अवश्य दें।

इस अवसर पर पंचकूला पुलिस कमिश्नर(एडीजीपी ) शिवास कविराज व डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने भी सभी कर्मचारियों को उनके शानदार सेवाकाल की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।समारोह में एसीपी विक्रम नेहरा, वेलफेयर इंस्पेक्टर महावीर, एएसआई रामेश्वर दास व सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन एएसआई शिवानी ने किया।

गुरुग्राम पुलिस के 18 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त।
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम आज गुरुवार को पुलिस लाइन, गुरुग्राम में गुरुग्राम पुलिस के 1. सहायक पुलिस आयुक्त सुरेंद्र सिंह, 2. निरीक्षक सुनील कुमार, 3. निरीक्षक रघुवीर सिंह, 4. निरीक्षक वीरेंद्र सिंह, 5. निरीक्षक सुरेश कुमार, 6. ऑनरी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार, 7. ऑनरी निरीक्षक नरेंद्र कुमार, 8. ऑनरी निरीक्षक सुखलाल, 9. ई/एसआई दिनेश कुमार, 10. ई/एसआई सुरेंद्र कुमार, 11. ई/एसआई ओमप्रकाश, 12. ई/एसआई रामजस, 13. ई/एसआई अजीत सिंह, 14. ई/एसआई सज्जन सिंह, 15. ई/एएसआई रामविलास, 16. ई/एचसी सुरेश कुमार, 17. ई/एचसी कृष्णपाल व 18. ई/एचसी सुखबीर सिंह की सेवानिवृत्ति उपलक्ष्य में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि नवीन शर्मा HPS, सहायक पुलिस आयुक्त पश्चिम, गुरुग्राम उपस्थित रहे तथा उन्होंने सेवानिवृत्त होने वाले सभी पुलिसकर्मियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दीं। मुख्य अतिथि एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सेवानिवृत्त सभी पुलिस कर्मियों को शॉल, स्मृति-चिन्ह एवं गुलदस्ते भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनकी दीर्घकालीन, सराहनीय एवं समर्पित सेवाओं की प्रशंसा करते हुए भावभीनी विदाई दी गई। विकास कुमार अरोड़ा, पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम द्वारा भी सभी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को उनके उत्कृष्ट सेवा-काल हेतु धन्यवाद देते हुए उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

