Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर ने फरीदाबाद की पांच गौशालाओं को प्रदान किए सहायता राशि के चेक।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:हरियाणा सरकार की चारा अनुदान योजना के तहत आज हरियाणा के आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर ने फरीदाबाद की पांच गौशालाओं को सहायता राशि के चेक प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य की चारा सहायता योजना के तहत गोवंश की सेवा हो रही है और संवर्धन हो रहा है। इस काम में सहयोग करने वाले गौशाला संचालकों को अक्षय पुण्य की प्राप्ति हो रही है और इस कार्य में सेवा करने वाले सेवादारों को भी सेवा का फल प्राप्त हो रहा है।

मंत्री राजेश नागर ने कहा कि गौ सेवा बहुत महत्वपूर्ण सेवा है। गौ माता के अंग अंग में देवताओं की कृपा का वास होता है। इसलिए हमें अपने जीवन में समय निकालकर गोवंश की सेवा अवश्य ही करनी चाहिए। उन्होंने उपस्थित लोगों से भी कहा कि वह गौशाला में जाएं और गोवंश की सेवा करें।नागर ने कहा कि राज्य की अनेक योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंच रहा है। हम इसके लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आभारी हैं। वह विकास की किसी योजना के लिए सेकंड भर भी देरी नहीं लगाते हैं। यही कारण है कि आज फरीदाबाद सहित राज्य की सभी 90 विधानसभाओं में विकास कार्य समान गति से चल रहे हैं।इस अवसर पर ऊंचा गांव स्थित गौ मानव सेवा ट्रस्ट, नवादा स्थित श्री बांके बिहारी गौशाला, तिगांव स्थित गोपाल गौशाला सोसाइटी, भूपानी स्थित बाबा सूरदास महाराज गौशाला और गुरुकुल मंझावली स्थित माता भगवती देवी गौशाला के प्रबंधक प्रमुख रूप से मौजूद रहे।उन्होंने योजना के तहत चेक प्राप्त करने के बाद सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह गौशालाओं में बेहतर से बेहतर सेवा देने का प्रयास कर रहे हैं जिसमें मंत्री राजेश नागर का प्रमुख सहयोग प्राप्त हो रहा है।

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: भारत सरकार के सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के साथ केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने की मुलाकात

Ajit Sinha

ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम के तोड़फोड़ दस्ते ने अवैध रूप से बनाई गई 12 दुकानों पर चलाया बुल्डोजर,ध्वस्त।  

Ajit Sinha

फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुकी सुश्री रेनू खट्टर आज अपने साथियों संग आम आदमी पार्टी में शामिल हो गई। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x