Athrav – Online News Portal
गुडगाँव स्वास्थ्य

स्वास्थ्य अभियानों को गति देने के लिए डीसी उत्तम सिंह की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:जिले में आमजन के स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वीरवार को डीसी उत्तम सिंह की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया और चल रहे स्वास्थ्य अभियानों की प्रगति की समीक्षा की गई।बैठक के दौरान उप सिविल सर्जन डॉ. जय प्रकाश ने जिले में मलेरिया व डेंगू रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों के साथ-साथ एचपीवी एवं मीजल्स-रूबेला टीकाकरण अभियान की प्रगति से अवगत कराया। इसके अतिरिक्त सांस अभियान, वेक्टर जनित रोग (मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया), राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, आभा कार्ड निर्माण, ओरल हेल्थ एवं एनीमिया मुक्त अभियान की विस्तृत समीक्षा की गई।

डीसी उत्तम सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एचपीवी टीकाकरण अभियान को निर्धारित लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग आपसी समन्वय के साथ स्कूलों में विशेष अभियान चलाएं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के माध्यम से अभिभावकों को जागरूक किया जाए, ताकि अधिक से अधिक बच्चों का टीकाकरण सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता के लिए माइक्रो मैनेजमेंट और नियमित मॉनिटरिंग बेहद जरूरी है।वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम को लेकर डीसी ने निर्देश दिए कि कंस्ट्रक्शन साइट्स और स्लम क्षेत्रों में विशेष जागरूकता अभियान चलाए जाएं। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि प्रत्येक रविवार को ‘ड्राई डे’ के रूप में मनाते हुए अपने घरों और आसपास पानी जमा न होने दें, ताकि मच्छरों के पनपने पर रोक लगाई जा सके। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि प्रत्येक शुक्रवार को सरकारी कार्यालयों में भी विशेष सफाई और जागरूकता अभियान चलाया जाए।राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान की समीक्षा करते हुए डीसी ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई दवाएं प्रत्येक बच्चे तक पहुंचे। उन्होंने निर्माण स्थलों पर श्रमिकों के बच्चों तक पहुंच बनाने के लिए एनजीओ के सहयोग को भी जरूरी बताया, ताकि कोई भी बच्चा इस अभियान से वंचित न रहे।एनीमिया मुक्त अभियान के तहत डीसी ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्कूलों के आसपास अनियंत्रित वेंडिंग पर रोक लगाई जाए, क्योंकि इससे बच्चों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा आभा कार्ड निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि सभी विभाग इस कार्य में सक्रिय सहयोग दें और आमजन को अधिक से अधिक जागरूक किया जाए। उन्होंने सुझाव दिया कि इस पहल की शुरुआत सरकारी कार्यालयों से की जाए, जिससे आम लोगों को भी प्रेरणा मिले। बैठक में डीईओ इंदु बोकन, डिप्टी सीएमओ डॉ रश्मि, सीएमओ नगर निगम डॉ आशीष सिंगला, आईटीआई के प्रिंसिपल रविंद्र कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related posts

गुरुग्राम ब्रेकिंग: ग्रेप की पाबंदियां हटते ही निर्माण कार्य को दी जाए गति : डीसी

Ajit Sinha

पूर्व सरपंच के घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग करके 4 लोगों को मौत के घाट उतारने का मास्टरमाइंड मुठभेड़ के बाद अरेस्ट।

Ajit Sinha

राहत शिविरों में प्रतिदिन लगभग 65000 लोगों को पका पकाया भोजन के पैकेट वितरित किए जा रहे हैं: प्रशासन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x