Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

बंद कमरे में प्रेमी-प्रेमिका की लाश मिलने से इलाके में फैली सनसनी।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के तुगलपुर में प्रेमी युगल के शव कमरे में संदिग्ध हालत में मिला। आशंका है प्रेमी ने पहले प्रेमिका की हत्या की, फिर खुद भी फंदे से लटक गया। कमरे से बदबू आने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खबर के अनुसार इस  दिल दहला देने वाली घटना में मृतकों की पहचान देवरिया के रहने वाले गुड्डू उर्फ गोलू और ज्योति के रूप में हुई है. कई दिनों तक कमरा बंद रहने के कारण जब बदबू फैली, तो स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुँच कर गेट का ताला तोड़ा। तो अंदर का नजारा खौफनाक था। ज्योति का शव बिस्तर पर पड़ा था, जिससे अंदेशा है कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है। वहीं, गुड्डू का शव पंखे से लटका हुआ मिला, आत्महत्या कर ली।

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या के बाद आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हर एंगल से जांच कर रही है कि और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार है ताकि मौत के सटीक समय और कारणों का पता चल सके। पुलिस इस बात का भी पता लगाने में जुटी है कि आखिर इस खौफनाक कदम के पीछे की वजह क्या थी।

Related posts

लेनदेन के हिसाब करने लिए फोन करके बुलाया, फिर कर दी ठेकेदार की सिर में गोली मारकर हत्या, एक आरोपी हिरासत में

Ajit Sinha

चोरी की गई दो भैंस को त्वरित कार्रवाही करते हुए 18 घण्टे ढूँढ़ निकाला, दो चोर पकडे गए।

Ajit Sinha

करवा चौथ उत्सव : सुहागिन पति के दीर्घायु और अखंड सौभाग्य के लिए चंद्रमा को अर्घ्य देंगी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x