Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: जमीनी विवाद में एक शख्स को हथौड़े और डंडे से पीट- पीट कर दोनों पैरों को तोड़ने के मामले में तीन आरोपित पकड़े गए।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:जमीनी विवाद के चलते भीकम कॉलोनी, फरीदाबाद में एक शख्स की लाठी -डंडो और हथौड़ों से मार-मार कर दोनों पैरों को तोड़ने के मामले में आज थाना शहर बल्लभगढ़ , फरीदाबाद की पुलिस टीम ने आज बुधवार को तीन आरोपितों को गिरफ्तार किए है, जिनके नाम आर्यन (20) निवासी गांव  बदरौला तिगांव, दलविंद्र उर्फ हर्ष ठाकुर (24) व सेविन उर्फ देवराज (20) निवासी भीकम कॉलोनी, फरीदाबाद है। इस मामले में थाना शहर बल्लभगढ़ , फरीदाबाद में संबंधित कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है। 

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अच्चनत निवासी भीकम कॉलोनी ने थाना शहर बल्लभगढ़ में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसकी कालोनी के रहने वाले बलराज उर्फ भालू के साथ काफी दिनों से रंजिश चली आ रही है। गत 17 अप्रैल को बलराज उर्फ भालू व उसके अन्य साथियों ने मिलकर उसके साले प्रवीण पर लाठी, हथोड़ा व रॉड से हमला कर उसके दोनों पैर तोड़ दिए । जिसकी शिकायत पर थाना शहर बल्लभगढ़ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। उन्होंने आगे बताया कि क्राइम ब्रांच उंचा गांव की टीम ने घटनाक्रम में कार्रवाई करते हुए  आर्यन(20) निवासी गांव  बदरौला तिगांव, दलविंद्र उर्फ हर्ष ठाकुर(24) व सेविन उर्फ देवराज(20) निवासी  भीकम कॉलोनी को गिरफ्तार किया है।जिनसे पूछताछ में सामने आया कि बलराज व शिकायतकर्ता की जमीन को लेकर रंजिश चली आ रही थी। जिस संबंध में 17 अप्रैल को बलराज ने  शिकायतकर्ता के साले प्रवीण को फोन कर जमीन के बारे में बात करने को बुलाया तथा जब प्रवीण, बलराज के पास पहुंचा तो बलराज ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रवीण पर रॉड से हमला कर दिया। सेविन ने प्रवीण को पीछे से पकड लिया था तथा दलविंद्र व आर्यन ने उस पर रॉड से हमला किया था। सभी आरोपितों को  न्यायलय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपितों को पूर्व में भी अपराधी के रिकॉर्ड है। बलविंदर उर्फ हर्ष ठाकुर पर एक हत्या का मामला सेक्टर- 8 में दर्ज है जिसमें वह 1 साल पहले ही जेल से बाहर आया है। इसके अलावा वर्ष 2025 में थाना शहर बल्लभगढ़ में मारपीट व कब्जा का मामला पंजीकृत है। वहीं आर्यन भी थाना शहर बल्लभगढ़ के मारपीट व कब्जा का मामले में बलविंदर उर्फ हर्ष ठाकुर के साथ सह आरोपित  है।

Related posts

28 सितम्बर को यूपी के सीएम योगी और 1 अक्तूबर को पीएम मोदी फरीदाबाद में करेंगे वोट की अपील

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रेप 4 के क्रियान्वयन के लिए जिलाधीश विक्रम सिंह ने जारी किए दिशा-निर्देश-नहीं पढ़ोगे तो बुरे फसोगे।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: लड़की की अश्लील वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर बलात्कार करने का आरोपित अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x