Athrav – Online News Portal
नोएडा

फैक्ट्री में लगी आग से मचा हड़कंप, आसमान में छाया काले धुएं का गुबार, दमकल की 4 गाड़ियां मौके पर आग बुझाने में जुटी


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के औद्योगिक सेक्टर-6 स्थित कंपनी में लगी भीषण आग लग गई, वायर रोप इंडिया  नाम की कंपनी के ऊपरी फ्लोर पर आज सुबह अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और धुएं का काला गुबार कई किलोमीटर दूर से देखा जाने लगा। घटना की सूचना मिलते ही थाना फेस-1 पुलिस और फायर ब्रिगेड की 4 यूनिट्स तत्काल मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू कर किया।

 आग की लपटों से घिरी वायर रोप इंडिया के ऊपरी फ्लोर पर आग लगी है,  जिसे फायर ब्रिगेड की टीमे बुझाने में जुटी हैं,  सेक्टर 6 के E 69/70 स्थित यह फैक्ट्री भारी सामान उठाने के लिए इस्तेमाल होने वाली लोहे की रस्सियां (Wire Ropes) बनाती है। आज सुबह इसमें अचानक आग लग गई और देखते ही देखते धुएं का गुब्बार आसमान में छा गया। चीफ फायर ऑफिसर (CFO) प्रदीप कुमार ने बताया कि फिलहाल हमारी प्राथमिकता आग को चारों तरफ फैलने से रोकने की है,  ताकि नुकसान कम से कम हो। राहत की बात यह है कि फैक्ट्री के अंदर कोई भी व्यक्ति फंसा हुआ नहीं है और न ही किसी जनहानि सूचना है।”चीफ फायर ऑफिसर ने बताया कि आग लगने के कारणों और इससे हुए आर्थिक नुकसान का सटीक आकलन जांच के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल दमकलकर्मी लपटों पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं।

Related posts

जीएसटी स्कैम से जुड़े 4 और अरेस्ट, 250 शेल कंपनियों का पता चला, 8 खातो में जामा 3 करोड़ से अधिक की धनराशि फ्रीज

Ajit Sinha

जेवर से पहली उड़ान, अन्नदाता को सम्मान-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

गैंगस्टर एक्ट में वांटेड और 20 हजार का इनामी बदमाश, पुलिस से हुई मुठभेड़ में गोली लगने से हुआ घायल – पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x