Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कॉलोनी में अवैध निर्माणों का रैला, डीटीपी एन्फोर्स्मेंट विभाग ने बना ली बड़ी कार्रवाई की योजना, जल्द होगी कार्रवाई।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:ग्रीन फील्ड कॉलोनी में बिल्डरों एवं किराया खोरों के हौसले इतने बुलंद है कि अवैध फ्लोर बनाने, अवैध कब्जे व एक्स्ट्रा कवरेज करने से नहीं डरते है, क्योंकि इन्हें भली भांति मालूम है कि डीटीपी एनफोर्समेंट विभाग उसका कुछ भी बिगाड़ नहीं सकता, क्यूंकि वह कोई भी कार्रवाई नहीं करता, जो थोड़ा बहुत कार्रवाई करेगा भी, तो फिर से बना लेंगें। क्यूंकि बिल्डरों को फ्लैट के सपने देखने वालों को लूटना है, इनमें कई ऐसे लोग है, जो जानबूझकर रिहायशी मकानों में अवैध रूप से दुकाने खोल कर लाखों रुपए के किराए वसूलने में लगे है क्यूंकि कार्रवाई के नाम पर संबंधित विभाग खामोश है। फरीदाबाद की ग्रीन फील्ड एक लाइसेंसी कॉलोनी है,और इस कॉलोनी का फैलाव लगभग 437 एकड़ भूमि पर है।

इस मामले में डीटीपी एनफोर्समेंट, फरीदाबाद यजन चौधरी का कहना है कि ग्रीन फील्ड कॉलोनी से उनके पास काफी शिकायतें आई है, इसमें कई लोगों को उन्होनें नोटिस भी जारी किए है। जल्द ही ग्रीन फील्ड कॉलोनी में सीलिंग और तोड़फोड़ की बड़ी कार्रवाई करने जा रहे है। कार्रवाई के दौरान, जिनकी शिकायतें उनके पास है, उनको किसी भी सूरत में बख्सा नहीं जाएगा। खबर के अनुसार ग्रीन फील्ड कॉलोनी के बिल्डरों के द्वारा बनाई गई बिल्डिंगों में एक्स्ट्रा कवरेज, जैसे लेट्रिन-बाथरूम,3 मंजिल के ऊपर चौथी मंजिल, 30 फुट रोड पर 4 मंजिल अवैध रूप से बनाने,ग्रीन फील्ड कॉलोनी के कुछ प्लॉट नंबर-761,762,1978,2529, 2453 है। जिनपर फ़िलहाल धड़ल्ले का निर्माण कार्य चला रहा है। इसके अतिरिक्त ग्रीन फील्ड कॉलोनी के प्लॉट नंबर-2203 है,जोकि रिहायशी प्लॉट है, जिसमें पहले से ही अवैध रूप से 5 -6 दुकानें चलाई जा रही है, इसके साथ में एक और नई दुकानें बना ली गई है, ताकि ज्यादा -ज्यादा कमाई किया जा सकें, इन सभी दुकानों को तत्कालीन डीटीपी एन्फोर्स्मेंट नरेश कुमार ने सीलिंग की कार्रवाई की थी। वावजूद इसके धड़ल्ले से सभी दुकानें कैसे चल रही है। ये तो जांच का बिषय है। इसके ऊपर जो मकान है,के दोनों तरफ से अवैध निर्माण की गई है। इसके चलते आसपास के मकानों में रहने वालों लोगों को बहुत ही मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद प्लॉट नंबर-2121, ग्रीन फील्ड जोकि रिहायशी मकान है, जिसमें कानूनी नियमों को ठेंगा दिखा कर अवैध रुप से दो दुकानें खोली गई, और रोड पर अवैध रूप से शेड बना ली है। इसके चलते यहां से रोजाना गुजरने वाले दैनिक लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Related posts

फरीदाबाद: 15 सालों के बाद बलात्कार के सजा यापता एक कैदी पकड़ा गया,जमानत के बाद से फरार चल रहा था

Ajit Sinha

बीती रात जिले के नागरिक अस्पताल में मेडिकल कराने आए दो गुटों के बीच जबरदस्त मारपीट व पथराव, शीशे टूटे , कई घायल।   

Ajit Sinha

फरीदाबाद: प्रो. धर्मेंद्र एस. सेंगर को मानव रचना यूनिवर्सिटी के प्रो-वाइस चांसलर के रूप में नियुक्त किया गया है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x