
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:ग्रीन फील्ड कॉलोनी में बिल्डरों एवं किराया खोरों के हौसले इतने बुलंद है कि अवैध फ्लोर बनाने, अवैध कब्जे व एक्स्ट्रा कवरेज करने से नहीं डरते है, क्योंकि इन्हें भली भांति मालूम है कि डीटीपी एनफोर्समेंट विभाग उसका कुछ भी बिगाड़ नहीं सकता, क्यूंकि वह कोई भी कार्रवाई नहीं करता, जो थोड़ा बहुत कार्रवाई करेगा भी, तो फिर से बना लेंगें। क्यूंकि बिल्डरों को फ्लैट के सपने देखने वालों को लूटना है, इनमें कई ऐसे लोग है, जो जानबूझकर रिहायशी मकानों में अवैध रूप से दुकाने खोल कर लाखों रुपए के किराए वसूलने में लगे है क्यूंकि कार्रवाई के नाम पर संबंधित विभाग खामोश है। फरीदाबाद की ग्रीन फील्ड एक लाइसेंसी कॉलोनी है,और इस कॉलोनी का फैलाव लगभग 437 एकड़ भूमि पर है।

इस मामले में डीटीपी एनफोर्समेंट, फरीदाबाद यजन चौधरी का कहना है कि ग्रीन फील्ड कॉलोनी से उनके पास काफी शिकायतें आई है, इसमें कई लोगों को उन्होनें नोटिस भी जारी किए है। जल्द ही ग्रीन फील्ड कॉलोनी में सीलिंग और तोड़फोड़ की बड़ी कार्रवाई करने जा रहे है। कार्रवाई के दौरान, जिनकी शिकायतें उनके पास है, उनको किसी भी सूरत में बख्सा नहीं जाएगा।
खबर के अनुसार ग्रीन फील्ड कॉलोनी के बिल्डरों के द्वारा बनाई गई बिल्डिंगों में एक्स्ट्रा कवरेज, जैसे लेट्रिन-बाथरूम,3 मंजिल के ऊपर चौथी मंजिल, 30 फुट रोड पर 4 मंजिल अवैध रूप से बनाने,ग्रीन फील्ड कॉलोनी के कुछ प्लॉट नंबर-2641,1978,2529, 2453,2061 है। जिनपर फ़िलहाल धड़ल्ले का निर्माण कार्य चला रहा है। इसके अतिरिक्त ग्रीन फील्ड कॉलोनी के प्लॉट नंबर-2203 है,जोकि रिहायशी प्लॉट है, जिसमें पहले से ही अवैध रूप से 5 -6 दुकानें चलाई जा रही है, इसके साथ में एक और नई दुकानें बना ली गई है, ताकि ज्यादा -ज्यादा कमाई किया जा सकें, इन सभी दुकानों को तत्कालीन डीटीपी एन्फोर्स्मेंट नरेश कुमार ने सीलिंग की कार्रवाई की थी। वावजूद इसके धड़ल्ले से सभी दुकानें कैसे चल रही है। ये तो जांच का बिषय है। इसके ऊपर जो मकान है,के दोनों तरफ से अवैध निर्माण की गई है। इसके चलते आसपास के मकानों में रहने वालों लोगों को बहुत ही मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद प्लॉट नंबर -2121, ग्रीन फील्ड जोकि रिहायशी मकान है, जिसमें कानूनी नियमों को ठेंगा दिखा कर अवैध रुप से दो दुकानें खोली गई, और रोड पर अवैध रूप से शेड बना ली है। इसके चलते यहां से रोजाना गुजरने वाले दैनिक लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा मुख्य रोड ग्रीन फील्ड में गेट नंबर- 4 के पास,एक पुरानी बिल्डिंग हैं,के ऊपर 2 मंजिल अवैध रूप से बनाई जा रही है,इसके नीचे कई दुकानें भी है। इसे रोकने वाला कोई नहीं है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

