Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

ESIC अस्पताल में पांचवीं मंजिल से कूदा कैंसर मरीज, की हुई मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के सेक्टर 24 स्थित ESIC अस्पताल में भर्ती कैंसर पीड़ित मरीज ने पांचवीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया। इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में हंगामा मच गया है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। नोएडा के भंगेल निवासी 47 वर्षीय मुकेश कुमार पिछले कई दिनों से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। इलाज के लिए उन्हें 9 मार्च को सेक्टर 24 के इस निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन बुधवार को मुकेश ने अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर जीने के पास बनीखिड़की से छलांग लगा दी। नीचे गिरते ही उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद मृतक की पत्नी अंजू और अन्य परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं.  पत्नी का कहना है कि वह कुछ देर के लिए शौचालय गई थी, और जब लौटकर आईं तो मुकेश बिस्तर पर नहीं थे। परिजनों का आरोप है कि वार्ड या कॉरिडोर में उस समय कोई भी सुरक्षाकर्मी या हॉस्पिटल स्टाफ मौजूद नहीं था, जो मरीज को खिड़की तक जाने से रोक पाता।

सूचना मिलते ही थाना सेक्टर 24 पुलिस और उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच में पुलिस इसे बीमारी के कारण उपजे मानसिक तनाव और अवसाद का मामला मान रही है। पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि मुकेश मरीज मुंह के कैंसर से पीड़ित थे और लंबे समय से तनाव में थे। उन्होंने पांचवीं मंजिल की खिड़की खोलकर छलांग लगाई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के आरोपों और अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की जा रही है। पुलिस अब अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि घटना के सही समय और परिस्थितियों का पता चल सके। अन्य विधिक कार्यवाही जारी है।

Related posts

गुरुग्राम पुलिस के एसआई राजबीर व महिला एसआई की बेटी रुचिका द्वारा अमेरिका में आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में जीता पदक।

Ajit Sinha

पुलिस और मोबाइल लुटेरे के बीच हुए मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से मोबाइल लुटेरा घायल, लूट के 5 मोबाइल बरामद

Ajit Sinha

फरीदाबाद:मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने एक राशन डिपो में की छापेमारी,195 क्विंटल गेहूं, 31 क्विंटल बाजरा व 872 लीटर सरसों तेल कम मिले,केस दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x