Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

पीछा करो’ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई: रिश्वत लेने के मामले में निजी व्यक्ति गिरफ्तार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, करनाल रेंज ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘पीछा करो’ के अंतर्गत एक और प्रभावी सफलता प्राप्त करते हुए रिश्वत लेने के मामले में संलिप्त एक निजी व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित  की पहचान नेहरू पुत्र जिले सिंह, निवासी पिल्लुखेड़ा, जिला जींद के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता द्वारा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, उप-केन्द्र जींद में दी गई शिकायत के अनुसार, वर्ष 2021 में उसने अपनी कृषि भूमि के बंटवारे के लिए नायब तहसीलदार, पिल्लुखेड़ा के समक्ष प्रकरण प्रस्तुत किया था। इस प्रक्रिया के अंतर्गत नक्शा-बे तैयार किए जाने के एवज में तत्कालीन कानूनगो सुरेश द्वारा ₹25,000 की अवैध रिश्वत की मांग की गई।
शिकायत के अनुसार, कानूनगो सुरेश ने शिकायतकर्ता को बताया कि नेहरू, जो पिल्लुखेड़ा नहर के समीप दुकान संचालित करता है, उसका परिचित है तथा उसी के माध्यम से बातचीत की जाए। इसके पश्चात शिकायतकर्ता की मुलाकात नेहरू से कराई गई, जिसने आगे कानूनगो से संपर्क कर रिश्वत की राशि तय की। शिकायतकर्ता ने बताया कि आपसी सहमति के बाद नक्शा-बे तैयार करने के बदले में ₹15,000 में सौदा तय हुआ।आरोप है कि इस दौरान कानूनगो सुरेश द्वारा शिकायतकर्ता से ₹5,000 की राशि नेहरू के माध्यम से प्राप्त करवाई गई तथा शेष ₹10,000 बाद में देने की शर्त रखी गई, जिसके पश्चात ही नक्शा-बे तैयार किए जाने का आश्वासन दिया गया।

प्राप्त शिकायत पर विधिवत कार्रवाई करते हुए राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, करनाल द्वारा आरोपी सुरेश (कानूनगो, तहसील पिल्लुखेड़ा) तथा नेहरू के विरुद्ध मुकदमा  संख्या दिनांक 06.09.2025 अंतर्गत धारा 7 एवं 7A भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 तथा धारा 61(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, करनाल मंडल में मामला दर्ज किया गया। मामले की गहन एवं निष्पक्ष जांच के उपरांत आज दिनांक 29.12. 2025 को आरोपित  नेहरू को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रकरण में अन्य आरोपित के संबंध में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई प्रक्रिया जारी है। 

Related posts

डकैती करने वाले 6 आरोपित गिरफ्तार, कब्जा से लूटा गया सामान व वारदात में इस्तेमाल की गई पिकअप गाड़ी बरामद।

Ajit Sinha

कंपनी घाटे में, 40 करोड़ कर्ज, लेनदारों की धमकी, लेनदार घर आने लगे, से तंग आकर परिवार के 6 लोगों ने आत्महत्या की कोशिश।

Ajit Sinha

पति-पत्नी के झगड़े डेढ़ वर्षीय मासूम की गई जान, पिता ने फर्श पर पटक- पटक कर मार डाला-देखें वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x