Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: ग्राम साहुपुरा में विकसित एक अवैध कॉलोनी में डीटीपी एन्फोर्स्मेंट की टीम ने की भारी तोड़फोड़।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:ग्राम साहुपुरा जिला फरीदाबाद में कल मंगलवार को अवैध रूप से विकसित की जा रही 1 अवैध कॉलोनी में डीटीपी एनफोर्समेंट, फरीदाबाद की टीम ने तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। यह तोड़ फोड़ की कार्रवाई भारी पुलिस बल के साए में अंजाम दिया गया। डीटीपी एनफोर्समेंट यजन चौधरी बतातें है कि ग्राम साहुपुरा में लगभग दो एकड़ जमीनों पर एक अवैध रूप से एक कॉलोनी विकसित की जा रही थी, जिसमें 27 डीपीसी, 1 दुकान , 5 चार दीवारी और मिट्टी के रोड नेटवर्क बने हुए थे जिसको उनके नेतृत्व में उनकी टीम ने एक अर्थमूवर मशीन की सहायता से पूर्ण रूप से ध्वस्त कर दिया। उनकी अवैध कॉलोनियों और अवैध निर्माणों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी है।

Related posts

महेंद्रगढ़ : मां दुर्गा महादेवी है जिनकी भक्ति में अदभुत शक्ति है, मोटन पम्मी

Ajit Sinha

भारत सरकार की डीएसटी-एनआईएमएटी योजना के तहत मानव रचना छात्रों द्वारा 18 स्टार्ट-अप आईडिया को फंडिंग मिली

Ajit Sinha

फरीदाबाद :रामदेव की अरावली क्षेत्र वाली जमीनों पर पड़ी एल एन पराशर की नजर, पक्षी हो रहे आसमान से गायब,राष्टपति को लिखा पत्र।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x