Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:साइबर फ्रॉड – प्रीपेड टेलीग्राम टास्क के संबंध में फरीदाबाद पुलिस की एडवाइजरी।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:डिजिटल युग में ऑनलाइन कमाई के नाम पर ठगी के नए-नए तरीके सामने आ रहे हैं। उनमें से एक प्रमुख तरीका है प्रीपेड टेलीग्राम टास्क फ्रॉड। इसमें लोगों को घर बैठे आसान तरीके से पैसे कमाने का लालच देकर उनके साथ धोखाधड़ी की जाती है।

अपराध का तरीका (Modus Operandi)
संपर्क स्थापित करना
• ठग व्हाट्सएप/टेलीग्राम पर अंजान नंबर से मैसेज भेजते हैं।
• मैसेज में एक लिंक, जॉब ऑफर या विज्ञापन होता है।
• दावा किया जाता है कि “घर बैठे ₹2000–₹5000 रोज कमाएं”।

टास्क का लालच देना
• यूजर को “Google रेटिंग”, “वीडियो लाइक”, “ऐप डाउनलोड” जैसे आसान टास्क दिए जाते हैं।
• यूजर को एक ग्रुप (Telegram/WhatsApp) में जोड़ दिया जाता है।
भरोसा जीतना
• शुरू में छोटे टास्क (₹250–₹500) पूरे करवाए जाते हैं।
• ठग वास्तव में यूजर के खाते में थोड़ा पैसा भेजते हैं। इससे यूजर को लगता है कि प्लेटफॉर्म असली है।
प्रीपेड टास्क का जाल
• अब यूजर को “बड़ा मुनाफा” कमाने का लालच दिया जाता है।
• कहा जाता है कि “₹1000 निवेश करो, ₹1500 मिलेगा”।
• इस प्रकार पहले पैसे जमा (Prepaid Task) करवाए जाते हैं।

फर्जी प्लेटफॉर्म दिखाना
• यूजर को एक फर्जी वेबसाइट/ऐप पर अकाउंट दिखाया जाता है।
• उसमें “Profit” और “Balance” बढ़ता हुआ दिखता है।
अंतिम ठगी
• जब यूजर पैसे निकालना चाहता है तो “Tax”, “Processing Fee”, “Verification” के नाम पर और पैसे मांगे जाते हैं
• अंत में कोई पैसा वापस नहीं मिलता, ठग संपर्क तोड़ देते हैं
ठगी से बचाव (Safety Tips)

1. किसी भी अंजान नंबर से आए लिंक/विज्ञापन पर क्लिक न करें।
2. केवल विश्वसनीय और आधिकारिक प्लेटफॉर्म का ही उपयोग करें।
3. किसी भी निवेश से पहले पूरी जांच (Verification) करें।
4. साइबर ठगी की जानकारी परिवार और दोस्तों के साथ साझा करें।
5. “प्रीपेड टास्क” जैसी किसी भी स्कीम पर भरोसा न करें।
5. किसी के कहने पर पैसे ट्रांसफर न करें।
6. अनजान लिंक/APK से ऐप डाउनलोड न करें।
7. फर्जी वेबसाइट पर अपना बैंक/OTP/पर्सनल जानकारी न डालें।
ठगी होने पर क्या करें?
• तुरंत अपने बैंक को सूचित करें
• साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें
• https://cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें
• सभी चैट, ट्रांजैक्शन और स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखें

Related posts

हरियाणा सरकार ने राज्य में विकास कार्यों के लिए ‘डिस्ट्रिक्ट प्लान स्कीम’ का करीब 365 करोड़ रूपए का फंड जारी कर दिया है।

Ajit Sinha

पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने हरियाली तीज के सुनहरे अवसर पर जिले के 17 सब इंस्पेक्टर को इंस्पेक्टर बनाया।

Ajit Sinha

कुख्यात अपराधी जयमित उर्फ़ मोनू पर 60000 रूपए का इनाम घोषित था, पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x