Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

शनिवार को भी खुले रहेंगे डीएचबीवीएन के कैश काउंटर, 25 मार्च तक बिल जमा करने पर नहीं लगेगा सरचार्ज।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) ने उपभोक्ताओं की सुविधा और राजस्व वसूली को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह के निर्देशानुसार निगम के सभी ऑपरेशन कार्यालयों के कैश काउंटर 28 मार्च (शनिवार) को भी खुले रहेंगे, ताकि उपभोक्ता अपने बिजली बिल आसानी से जमा कर सकें।
मुख्य अभियंता अतुल पसरीजा ने बताया कि निगम पोर्टल डीएचबीवीएन.ओआरजी.आईएन को तकनीकी रूप से दुरुस्त किया गया है और ई पेमेंट की सुविधा भी इस पर पहले की तरह उपलब्ध है। जिन उपभोक्ताओं के बिजली बिल की अंतिम तिथि 24 मार्च थी, वे 25 मार्च तक बिना किसी सरचार्ज के भुगतान कर सकते हैं।

उपमंडल स्तर पर कैश काउंटर अवकाश के दिन भी संचालित किए जाएंगे, जिससे उपभोक्ताओं को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी और वे समय पर अपने बकाया बिलों का भुगतान कर सकेंगे ।निगम ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बकायादार उपभोक्ताओं से लंबित राशि की वसूली के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। साथ ही क्षेत्र में सक्रिय रहकर स्टाफ की ड्यूटी सुनिश्चित करने और निर्धारित राजस्व लक्ष्य (आरआईबी) को समय पर प्राप्त करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।

डीएचबीवीएन ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने बिजली बिलों का भुगतान अवश्य करें। समय पर भुगतान करने से न केवल निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी, बल्कि निगम की सेवाएं भी और अधिक सुदृढ़ होंगी।निगम ने स्पष्ट किया है कि घरेलू, व्यावसायिक, कमर्शियल एवं औद्योगिक सभी श्रेणियों के उपभोक्ता ऑनलाइन माध्यम या अपने संबंधित उपमंडल ऑपरेशन कार्यालय में जाकर अवकाश के दिनों में भी बिजली बिल जमा कर सकते हैं।

Related posts

कंपनी में टैंकर से पानी की सप्लाई देना है, तो पैसे देने होंगे, मना करने पर पीट-पीट कर अधमरा कर दिया -पकड़े गए।

Ajit Sinha

गुरुग्राम : बीती रात सेक्टर -10 थाना पुलिस ने कंपनी के सुरक्षा गार्ड पर गोली चला कर दहशत फ़ैलाने चारों बदमाशों को धर दबोचा।

Ajit Sinha

एक भारत-श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत तेलंगाना का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा गुरूग्राम

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x