Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम में एलपीजी व पीएनजी गैस आपूर्ति की समीक्षा, डीसी अजय कुमार ने दिए आवश्यक निर्देश।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:जिले में एलपीजी तथा पीएनजी गैस की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से डीसी अजय कुमार ने सोमवार को गैस आपूर्ति करने वाली कंपनियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन गैस विपणन कंपनियों के साथ निरंतर समन्वय स्थापित कर स्थिति की नियमित निगरानी कर रहा है, ताकि आमजन को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बिना किसी बाधा के उपलब्ध कराई जा सके।

डीसी अजय कुमार ने कहा कि वर्तमान में जिले में गैस आपूर्ति की स्थिति पूरी तरह सामान्य है और किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे शांति बनाए रखें, अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन का सहयोग करें, जिससे व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे। उन्होंने बताया कि जिला में घरेलू गैस की आपूर्ति और वितरण की पूरी निगरानी की जा रही है। सभी उपभोक्ता एजेंसी पर कतार लगाने की बजाए ऑनलाइन मोड, हेल्पलाइन नंबर, आईवीआरएस या मोबाइल एप के माध्यम से अपना सिलेंडर बुक करें। 
बैठक के दौरान डीसी ने गुरुग्राम के दोनों जोन में पीएनजी गैस की उपलब्धता को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

उन्होंने प्रमुख पीएनजी आपूर्ति कंपनियों—इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड तथा हरियाणा सिटी गैस—के अधिकारियों को शहरी क्षेत्रों में अपने सेवा दायरे का विस्तार करने को कहा। उपभोक्ताओं के पेंडिंग कनेक्शन जल्द से जल्द जारी किए जाए। साथ ही जिला में अपनी सेवाओं को विस्तार दें। इस पर संबंधित अधिकारियों ने अवगत कराया कि विस्तार कार्य के लिए जीएमडीए, नगर निगम गुरुग्राम तथा कुछ क्षेत्रों में एचएसवीपी से आवश्यक अनुमति प्राप्त करना आवश्यक होगा। इस संबंध में डीसी ने आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रशासनिक स्तर पर किसी भी प्रकार की मंजूरी लंबित नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आमजन को राहत प्रदान करना प्रशासन की प्राथमिकता है और गैस आपूर्ति एजेंसियों द्वारा प्रस्तावित सभी आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर मंजूरी दी जाएगी।

इसके अतिरिक्त, डीसी अजय कुमार ने बैठक में कहा कि जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता है तथा आपूर्ति लगातार जारी है। इसलिए आमजन इन वस्तुओं का अनावश्यक भंडारण न करें। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां न केवल अन्य उपभोक्ताओं के लिए असुविधा उत्पन्न करती हैं, बल्कि आपूर्ति व्यवस्था पर भी अनावश्यक दबाव डालती हैं। डीसी ने सभी से समन्वय और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए नागरिकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के निर्देश दिए। 
बैठक डीएफएससी डॉ अशोक रावत, जीएमडीए से एसई फैजल इब्राहिम, एमसीजी से एक्सईन तुषार यादव, इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड से जीए हेड अनुरुद्र दत्त, मैनेजर अक्षय मिश्रा, हरियाणा सिटी गैस से सीईओ ए.के जना, पीएनजी डीजीएम अनिल यादव, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन से जिला नोडल ऑफिसर तरुण कुमार, सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

पुलिस पार्टी पर कातिलाना हमला करने , ईआरवी गाडी तोड़ने व सरकारी काम में बाधा डालने के दो आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

सेक्टर- 31 जलभराव का समाधान खोजें-डॉ. सारिका वर्मा

Ajit Sinha

गुरुग्राम में हुई भाजपा कोर ग्रुप की अहम बैठक, संगठन विस्तार और संगठनात्मक नियुक्तियों पर मंथन।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x