Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

23 वर्षीय नर्स पत्नी की एक इंजेक्शन लगाकर हत्या कर दी, एक नर्सिंग होम में एक साथ करते थे काम -अरेस्ट


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
थाना सेक्टर-10, गुरुग्राम क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध मृत्यु/हत्या के मामले में उप- निरीक्षक प्रदीप, इंचार्ज पुलिस चौकी सेक्टर-93, गुरुग्राम की पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित पति को गिरफ्तार किया है, जिसका नाम अरुण शर्मा है। आरोपित पति अरुण शर्मा पर आरोप है कि उसने इंजेक्शन लगा कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इस संबंध थाना सेक्टर -10 गुरुग्राम में दहेज़ हत्या का मुकदमा दर्ज का केस दर्ज किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 18 मार्च 2026 को पुलिस चौकी सेक्टर-93, गुरुग्राम को सिविल हॉस्पिटल सेक्टर 10, गुरुग्राम से एक महिला को मृत अवस्था में अस्पताल लाने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। सूचना पाकर पुलिस चौकी सेक्टर-93, गुरुग्राम की पुलिस टीम सिविल हॉस्पिटल सेक्टर -10, गुरुग्राम पहुंची व पुलिस टीम द्वारा मृतका का डेड रुक्का प्राप्त किया।

मृतका के भाई ने पुलिस टीम को शिकायत माध्यम से बताया कि उसकी बहन की शादी नवंबर 2025 में अरुण शर्मा के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही अरुण शर्मा द्वारा उसकी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा तथा छोटी-छोटी बातों पर मारपीट की जाती व बार-बार पैसों की मांग को लेकर उसकी बहन पर दबाव बनाया जाता था। दिनांक 04.03.2026 से उसकी बहन व उसका जीजा अरुण इन्हीं के पास गढी हरसरू में रहने लगे थे। दिनांक 17.03.2026 की रात को अरुण शर्मा द्वारा नशे की हालत में उसकी बहन के साथ मारपीट की गई।

अगले दिन दिनांक 18.03.2026 को सुबह उसके जीजा ने उसकी बहन को बात करने के लिए नीचे कमरे में लेकर गया था। इसके कुछ समय पश्चात ही उसकी बहन घर में बेहोश अवस्था में मिली तथा उसके नाक से खून निकला हुआ था जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए गए तथा शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया। मृतका के परिजनों के बयानों व उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर थाना सेक्टर-10, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा अंकित किया गया।उनका कहना है कि पुलिस चौकी सेक्टर-93, गुरुग्राम की टीम द्वारा तत्परता से कार्रवाई  करते हुए आरोपित पति अरुण शर्मा (उम्र-26 वर्ष, शिक्षा-12 वीं) निवासी गांव बहटा हाजीपुर, जिला गाजियाबाद (उत्तर-प्रदेश), वर्तमान निवासी अशोक नगर शाहदरा, दिल्ली को दिनांक 20.03.2026 को सेक्टर-89, गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया।

आरोपित से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपित गुरुग्राम में एक नर्सिंग होम में काम करता है व नशे करने का आदि है। आरोपित ने बताया कि मृतका भी नर्स का काम करती थी जिसके चलते इन दोनों के बीच दोस्ती हुई थी व नवंबर 2025 में इन्होंने शादी कर ली थी। आरोपित  ने बताया कि दिनांक 1803.2026 को उसने अपनी पत्नी के एक इंजेक्शन लगाया था जिसके चलते उसकी पत्नी की मृत्यु हो गई। पुलिस टीम द्वारा आरोपित से गहनता से पूछताछ की जा रही है। 

Related posts

कलर प्रिंटर के माध्यम से नकली नोट छापने वाला एक शख्स अरेस्ट , दूसरा फरार

Ajit Sinha

भारतीय मजदूर संघ के जिला कार्यालय डाकखाना चौक के पास मासिक बैठक का आयोजन किया गया

Ajit Sinha

विवाहिता दो सगी बहनों ने अपने -अपने पतियों ( सगे भाइयों ) को एक साथ भिजवाया जेल-जानने के लिए जरूर पढ़े ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x