Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पुलिस की शानदार पहल, 50 लाख के 220 गुमशुदा मोबाइल फोन किए बरामद, मालिकों के खिले चेहरे


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
अक्सर मोबाइल फोन गुम होने के बाद उसके वापस मिलने की उम्मीद खत्म सी हो जाती है। लेकिन नोएडा पुलिस ने लोगों के चेहरों पर फिर से मुस्कान लौटाने का एक शानदार काम किया है। पुलिस की एक विशेष टीम ने अभियान चलाकर लाखों रुपये कीमत के सैकड़ों खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं और उन्हें उनके असली मालिकों के हाथों में सौंप दिया है।

बाजार की भीड़ भाड़ हो, बस स्टॉप की धक्का-मुक्की या फिर ऑटो स्टैंड की जल्दबाजी… अक्सर इन्हीं जगहों पर लोगों के महंगे स्मार्ट फोन्स गुम हो जाते हैं। थाने में गुमशुदगी तो दर्ज हो जाती है, लेकिन फोन वापस मिलने की आस कम ही रहती है। नोएडा पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाकर इस उम्मीद को हकीकत में बदल दिया है।

एडिशनल डीसीपी नोएडा  मनीषा सिंह ने बताया कि नोएडा पुलिस ने गुमशुदा मोबाइलों की सर्विलांस और तलाश के लिए एक विशेष टीम का गठन किया था। इस सर्च ऑपरेशन के तहत पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए कुल 220 मोबाइल फोन रिकवर किए हैं। पुलिस के मुताबिक, बरामद किए गए इन अलग-अलग कंपनियों के मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये है। बरामदगी के बाद पुलिस ने सभी फोन मालिकों को बुलाकर उनके मोबाइल वापस सौंप दिए। अपना खोया हुआ कीमती फोन वापस पाकर लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

नोएडा पुलिस की यह पहल न केवल सराहनीय है, बल्कि यह आम जनता का पुलिस प्रशासन पर भरोसा भी मजबूत करती है। इससे यह भी सबक मिलता है कि अगर आपका फोन गुम हो जाए, तो उसकी पुलिस शिकायत जरूर दर्ज कराएं।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: पटवारी व नंबरदार 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग: खतरनाक गैंगस्टर अनिल दुजाना और उसके दो साथियों को किया अरेस्ट, 61से अधिक केस दर्ज हैं।

Ajit Sinha

ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला गुरुग्राम,दो हमलावरों ने कारोबारी को कार्यालय में घुसकर मारी गोली, कारोबारी की हुई मौत, दूसरा घायल-जांच जारी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x