Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: बहन के साथ बदतमीजी करने पर भाई ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर लड़के की हत्या कर दी – दो अरेस्ट।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
बहन के साथ बदतमीजी करने पर भाई ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर सनसनीखेज हत्या करने के मामले में डीएलएफ क्राइम ब्रांच, फरीदाबाद की टीम ने आज शनिवार को दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिनके नाम राधे निवासी डबुआ कॉलोनी, फरीदाबाद व सन्नी उर्फ़ नंदन निवासी गांव घुनपई, जिला फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश हाल डबुआ कॉलोनी, फरीदाबाद है। पुलिस टीम अब बचे हुए आरोपितों की तलाश में जगह-जगह छापे मारी कर रही है। मरने वाले का नाम संजीव कुमार है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पवन कुमार निवासी धर्मांगदपुर, जनपद मैनपुरी,उत्तर प्रदेश ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि गत 4 मार्च को उसका छोटा भाई संजीव कुमार अपने एक दोस्त से मिलने के लिए जा रहा था। जब वह रतिराम मार्ग स्थित शुक्ला आटा चक्की के पास पहुंचा, तो वहां खड़े लडके बादल, राधे, सन्नी, बिल्ला, करण व अन्य ने संजीव पर हमला कर दिया और उसे गंभीर चोट मार कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों द्वारा संजीव को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान 15 मार्च को उसकी मृत्यु हो गई। इस संबंध में थाना डबुआ में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ के दौरान सामने आया कि मृतक संजीव डबुआ कॉलोनी में ही रहता था। मृतक ने आरोपित बादल की बहन के साथ बदतमीजी की थी, इसी के चलते बादल ने अपने साथी राधे, सन्नी व अन्य के साथ मिलकर संजीव के साथ मारपीट की और चोटें पहुंचाई।पुलिस ने दोनों आरोपितों को अदालत में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। बादल व अन्य फरार आरोपितों की तलाश जारी है।

Related posts

फरीदाबाद: निवर्तमान विधायक राजेश नागर बोले: बड़े मार्जिन से विधानसभा चुनाव जीतने जा रहे है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन सिंगला ने क्रिकेटर राहुल तेवतिया के पिता को दी बधाई।   

Ajit Sinha

फरीदाबाद: चांदपुर में 70 लाख रुपये से विकास कार्यों का शुभारंभ करते बोले विधायक राजेश नागर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x