Athrav – Online News Portal
हरियाणा

गांव भिगान की राजस्व सम्पदा में अवैध निर्माण को किया गया ध्वस्त:डीटीपी नीलम शर्मा


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
सोनीपत: एसएमडीए डीटीपी नीलम शर्मा ने आज जानकारी देते हुए बताया कि सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण द्वारा गांव भिगान की राजस्व संपदा में गन्नौर के चारों तरफ स्थित अतिरिक्त नियंत्रित क्षेत्र 1ए तथा 1बी में निर्माणाधीन अवैध औद्योगिक इकाई को ध्वस्त किया गया। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई नियंत्रित क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है।उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा नियंत्रित क्षेत्र में पनप रहे अवैध निर्माणों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे निर्माणों को प्रारंभिक स्तर पर ही हटाया जा रहा है।

यह कार्रवाई सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण द्वारा नियंत्रित क्षेत्र अधिनियम के तहत की गई। इस दौरान डीटीपी, इंफोर्समेंट स्टाफ, ड्यूटी मजिस्ट्रेट तथा पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध औद्योगिक इकाई पर तोड़फोड़ की कार्रवाई अमल में लाई गई।डीटीपी नीलम शर्मा ने बताया कि भविष्य में भी अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी ताकि नियंत्रित क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों और निर्माणों को रोका जा सके।

डीटीपी ने की आमजन से अपील
उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि अवैध कॉलोनियों में प्लॉट खरीदने से बचें और किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य शुरू करने से पहले सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण से आवश्यक अनुमति अवश्य प्राप्त करें। बिना अनुमति किए गए निर्माण को किसी भी समय नियंत्रित क्षेत्र अधिनियम के तहत हटाया जा सकता है।उन्होंने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण कार्यालय, चौथा तल, कराधान विभाग, सेक्टर-12, सोनीपत से संपर्क किया जा सकता है।

Related posts

राहुल गांधी ने की दिवंगत एडीजीपी वाई. पूरन कुमार के परिवार से मुलाकात, दी सांत्वना।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज दो आईएएस सहित 38 अधिकारियों के तबादले किए हैं -लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

चंडीगढ़:भर्तियों में पारदर्शिता सरकार का मुख्य लक्ष्य, 7 साल में दी 83 हजार नौकरियां : मनोहर लाल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x