Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

फरीदाबाद:प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़ ने ली भाजपा फरीदाबाद के कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फ़रीदाबाद: भारतीय जनता पार्टी, फ़रीदाबाद ज़िला कार्यालय अटल कमल में जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेत्री प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।गार्गी कक्कड़ ने संगठन विस्तार ,कार्य पद्धति एवं बूथ स्तर पर कार्यों की महत्वता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और बूथ स्तर पर मजबूत पकड़ ही पार्टी की सफलता का आधार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। गार्गी कक्कड़ ने अपने संबोधन में ‘मन की बात’ कार्यक्रम की विशेष महत्वता बताते हुए कहा कि यह केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारत दर्शन का माध्यम है। ‘मन की बात’ के जरिए देश के कोने-कोने में हो रहे प्रेरणादायक कार्यों, अनसुने नायकों और समाज के लिए समर्पित लोगों को सामने लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी देश के उन व्यक्तियों को पहचान दिला रहे हैं, जो बिना किसी पहचान के राष्ट्रहित में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं।

यह कार्यक्रम समाज के हर वर्ग को प्रेरित करता है और देश सेवा की भावना को जागृत करता है।गार्गी कक्कड़ ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा ऐसे लोगों की खोज की जा रही है, जो देश के लिए विशेष योगदान दे रहे हैं। ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रेरणादायक किस्से, विशेष कार्य और राष्ट्र व समाज के हित में आम नागरिकों द्वारा किए जा रहे कार्यों को देश के सामने लाया जा रहा है, जिससे आमजन में सकारात्मक सोच और राष्ट्र निर्माण का भाव उत्पन्न होता है।‘मन की बात’ को जन-आंदोलन बनाया जाए और इसे हर बूथ, हर घर तक पहुंचाया जाए। ज़िला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि देश के विकास, एकता और प्रेरणा का सशक्त मंच है, जिसे जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। रामपाल ने सभी मंडल अध्यक्षों को विशेष रूप से निर्देश दिया कि सभी 877 बूथों पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनने और सुनाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए,ताकि अधिक से अधिक लोग इससे जुड़ सकें और प्रेरणा प्राप्त कर सकें। 

Related posts

फरीदाबाद :क्लैम सैटलमेंट में ग्राहकों की मदद कर अहम भूमिका निभाएं अभिकर्ता, बेहतरीन कार्य करने वाले स्टाफ को किया सम्मानित : वीके धर

Ajit Sinha

फरीदाबाद: साइबर थाना एनआईटी में पुलिस रिमांड के दौरान एक साइबर ठग की तबियत बिगड़ने के कारण हुई मौत।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:ग्रीन फील्ड आरडब्ल्यूए द्वारा आयोजित दीपावली मेले का शानदार समापन, देखें शानदार वीडियो।  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x