Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: ज्वेलरी की दुकान से 50 लाख रुपए के सोना लूट में शामिल एक आरोपित मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया , कुल 3 आरोपित पकड़े गए।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: गांव सरूरपुर,फरीदाबाद स्थित एक जेवलर्स की दुकान से 350 ग्राम सोना हथियारों के नोंक पर लूटने में शामिल एक बदमाश की आज तड़के क्राइम ब्रांच-30 , फरीदाबाद की टीम के साथ हुई मुठभेड़ में, पुलिस टीम की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गई। यह मुठभेड़ शूटिंग रेंज रोड, सूरजकुंड के समीप हुई, और पुलिस ने बदमाश को दबोच लिया जिसका नाम धर्मवीर उर्फ़ बाबू जी निवासी रसूल पुर , संभल , उत्तरप्रदेश है। गत 11 मार्च 2026 को थाना मुजेसर , फरीदाबाद के इलाके में स्थित एक ज्वेलरी की दुकान में हथियारों के बल पर लगभग 350 सोना की लूट की थी, जिसकी कीमत लगभग 50 लाख रुपए बताई गई थी। इस मामले में लिप्त दो आरोपित साकिब उर्फ़ बाली निवासी सिंगरेड़ा , जिला मुजफ्फरनगर , उत्तर प्रदेश , उम्र 26 वर्ष और जावेद उर्फ मेंटल निवासी गांव भगरा मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश , उम्र-40 को पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके है। इस संबंध में थाना मुजेसर में लूट सहित कई धाराओं में दर्ज है। इस मुकदमे में अब तक कुल तीन आरोपित गिरफ्तार किए जा चुके है। इस मामले में आज मंगलवार को थाना सूरजकुंड , फरीदाबाद में एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित एक अवैध पिस्टल बरामद की गई है।

Related posts

कांग्रेस ने 70 वर्षों में जो प्रॉपर्टी देश भर में इकठ्ठा किए थे, उन्हें बेचकर बीजेपी अपनी सरकार चला रही हैं – उदयभान

Ajit Sinha

एक हत्या के सनसनीखेज मामले में एक ही परिवार के 3 इनामी व 6 साल से फरार महिलाओं को पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

फर्जी कागजों से वाहन फाइनेंस कराकर बेचने वाले तीन शख्स गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x