Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: सराय थाना क्षेत्र के एक होटल के बाहर टहलते समय एक व्यक्ति पर गोली चलाने के मामले में 4 आरोपित पकड़े गए।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना सराय ख्वाजा क्षेत्र में गोली मारकर सनसनीखेज हत्या करने के प्रयास के मामले में चार आरोपितों  को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के नाम रमन निवासी  बाहरी, करनाल, साहिल निवासी बलियाना, रोहतक , अजय कुमार निवासी अशोक विहार फेस-3, सालापुर खेडा व भारत उर्फ बल्लन निवासी  समयपुर, फरीदाबाद है।पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतीक निवासी बाला जी कॉलोनी, करनेरा, फरीदाबाद ने थाना सराय ख्वाजा में दी शिकायत में आरोप लगाया कि करीब डेढ़ साल पहले रमन की किसी बात को लेकर उसके साथ बहस हो गई थी।

कुछ दिन पहले उसने इंस्टाग्राम पर एक रील पोस्ट की थी जिस पर रमन ने कमेंट कर जान से मारने की धमकी दी थी। गत 14 मार्च को रात करीब 10:30 बजे जब होटल के बाहर टहल रहा था तो रमन अपने एक साथी के साथ वहां आया और देशी कट्टे से सीधे उसके ऊपर फायर कर दिया, जिसके बाद उसके दोस्त ने भी उसके ऊपर फायर किया, गोली की आवाज सुनकर जब भीड इकट्ठा होने लगी तो वो दोनों एक मोटरसाइकिल जो उसका दोस्त लेकर खडा था उस पर बैठ कर मौका से फरार हो गए । जिस शिकायत पर थाना सराय ख्वाजा में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। उनका कहना है कि पूछताछ में सामने आया कि रमन की शिकायतकर्ता के साथ काफी समय से किसी बात को लेकर रंजिश थी, जिसके चलते गत 14 मार्च को वह अपने दो साथी साहिल और अजय कुमार के साथ मोटरसाइकिल पर अशोका एन्क्लेव सेक्टर 35 में आया और वहां पर उसने व साहिल ने शिकायतकर्ता पर फायर किया और मौके से भाग गए। आरोपित भारत उर्फ़ बल्लन ने रमन के कहने पर दो देसी कट्टा व दो कारतूस उपलब्ध कराए थे। जिनको कल सोमवार को  न्यायालय में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

छात्रों को निशाना बनाने वाले एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़, ₹1 करोड़ के नशीले पदार्थों के साथ दो विदेशी नागरिक पकड़े गए।

Ajit Sinha

नारायणा ई टेक्नो स्कूल में क्रिसमस कार्निवल में शामिल हुए, कहा पर्वों एवं त्यौहारों में भागीदारी से बढ़ता है भाईचारा: राजेश नागर 

Ajit Sinha

बैंकों में 645 करोड़ जमा, फिर भी एनआइटी में विकास कार्यों के लिए बताया धनाभाव-नीरज शर्मा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x