Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा

फरीदाबाद:5000 वितरक रोज लाखों गैस सिलेंडर की कर रहे आपूर्ति – राजेश नागर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले के राज्यमंत्री राजेश नागर ने कहा है कि राज्य में पेट्रोल, डीजल एवं घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति पहले की तरह सामान्य है। शरारती एवं षड्यंत्रकारी तत्वों द्वारा अफवाह फैलाने पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। नागर ने बताया कि हरियाणा में आयल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा पिछले एक सप्ताह में 14.2 किलो के कुल 185986 घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की गई है। इन्हीं दिनों में बॉटलिंग प्लांट्स पर एलपीजी गैस सिलेंडर की कुल भंडार संख्या 1051268 है। जिसके अंतर्गत राज्य में 5,000 से अधिक वितरकों के माध्यम से प्रतिदिन लाखों सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से सभी आवश्यक कदम उठाए हैं। वर्तमान में हरियाणा राज्य में पेट्रोल, डीजल एवं घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह सुचारू रूप से चल रही है। प्रमुख तेल कंपनियों – इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) एवं हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के पास पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।मंत्री राजेश नागर ने बताया कि कमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों एवं अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े प्रतिष्ठानों को प्राथमिकता से सुनिश्चित की जा रही है। शेष वितरण को सामान्य करने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है, और शीघ्र ही इनकी स्थिति भी पूरी तरह नियंत्रित हो जाएगी।

Related posts

फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कालोनी के पीड़ितों के मामले में मानव अधिकार आयोग के निर्देश पर एनआईटी के एसएचओ के खिलाफ जांच शुरू।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: IAMSME of India के चेयरमैन राजीव चावला ने एस्टेट ऑफिसर विकास चौधरी को किया सम्मानित।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: रक्षाबंधन पंखा मेले की तैयारियां पूरी, राज्य सभा सांसद व सदस्य सीडब्ल्यूसी दीपेंद्र सिंह हुड्डा होंगें मुख्य अतिथि।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x