Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :ग्रीन फील्ड कालोनी में 15 अप्रैल से फ्लैटों में अवैध रूप से चल रहे सैकड़ों दुकानदारों को सीलिंग की नोटिसों को थमाएं जाएगें, डीटीपी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कालोनी में रिहायशी फ्लैटों में अवैध रूप से चल रहे दुकानों की आगामी 15 अप्रैल से सीलिंग की शुरूआती दौड़ की कार्रवाई शुरू होगी। यह कहना हैं डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार का। डीटीपी इंफोर्स्मेंट की इस कार्रवाई से सैकड़ों दुकानदार प्रभावित होंगें और उन सभी दुकानदारों पर बेरोजगारी के तलवारें अभी से लटकतें हुए दिखाई देने लगी हैं। ग्रीन फील्ड कालोनी में फ्लैटों में जो लोग अवैध रूप से दुकानें, स्कूल, जीम,प्रॉपर्टी डीलरों के कार्यालय आदि कारोबार को चला रहे हैं, तो उनके लिए बिल्कुल बुरी खबर हैं।
डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार का कहना हैं कि आगामी 15 अप्रैल से ग्रीन फील्ड कालोनी में सर्वें कराने हेतु दो टीमें गठित की गई हैं,उनकी यह दोनों टीमें एक दिन में एक से दो पॉकेटों की सर्वें करेंगा और इसके साथ – साथ उन सभी दुकानदारों को नोटिस थमा दिया जाएगा। उनका कहना हैं कि जिन -जिन दुकानदारों को नोटिस मिल जाएगा,वह लोग उनसे अपनी बात बताना चाहतें हैं,तो नोटिस पर दिए गए समयानुसार के बीच उनके कार्यालय में आकर बता सकतें हैं।उनका कहना हैं कि उन्हीं के अनुसार फ्लैटों में अवैध रूप से चल रहे दुकानों को सीलिंग कर दिया गया जाएगा। इस कार्य में कुछ वक़्त तोलगेगा पर उनकी कार्रवाई पूरी मजबूती के साथ सीलिंग के कार्य को अंजाम दिया जाएगा। खबर हैं कि ग्रीन फील्ड कालोनी में तक़रीबन 300 -400 अवैध दुकानें हैं जोकि इस वक़्त चल रहे हैं और वह बिल्कुल बंद किए जाएगें। सवाल के जवाव में उनका कहना हैं कि जिन प्रॉपटी डीलरों के कार्यालय रजिस्टर हैं उसके ऊपर इसके बाद में कार्रवाई किए जाएगें।

Related posts

फरीदाबाद:पति को सरकारी नौकरी दिलाने का लालच देकर महिला से किडनी ट्रांसप्लांट कराने की जांच, एसीपी ओल्ड करेंगें।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 14 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का 4 दिसंबर से क्रैशर जोन दोबारा से खुलवाने में मदद करने पर पौधा भेंट कर आभार व्यक्त किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x