Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: ससुर की कुल्हाड़ी से हमला कर सनसनीखेज हत्या करने के मामले में दामाद को अपराध शाखा -65 की टीम ने किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: पत्नी को लेने के लिए आए ससुर को दामाद ने कुल्हाड़ी से हमला करके सनसनीखेज हत्या की वारदात को अंजाम देने के मामले में अपराध शाखा ,सेक्टर-65,फरीदाबाद की टीम ने आज सोमवार को आरोपित दामाद को गिरफ्तार किया है जिसका नाम परमजीत उम्र 36 वर्ष है। मरने वाले आरोपित परम जीत के ससुर का नाम गुलाब सिंह है। ये सनसनीखेज वारदात को गत 5 मार्च को अंजाम दिया गया था। इस मामले में एक मुकदमा थाना छांयसा, बल्लभगढ़ , फरीदाबाद में हत्या सहित कई धाराओं में दर्ज की गई थी।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार बिट्टू निवासी गांव छांयसा ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि गत 5 मार्च को उसके पिता गुलाब सिंह उसकी बहन को लेने के लिए गांव छांयसा स्थित उसकी बहन के घर पर गए थे। जब उसके पिता उसकी बहन को लेकर चले तो जीजा परमजीत ने कुल्हाड़ी से उसके पिता गुलाब सिंह पर हमला कर दिया। शिकायत पर थाना छांयसा, बल्लभगढ़ , फरीदाबाद में संबंधित कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया। उनका कहना है कि गत 7 मार्च को इलाज के दौरान गुलाब सिंह की मृत्यु हो गई। जिस पर हत्या की धारा जोड़ी गई तथा मामले की कार्रवाई अपराध शाखा, सेक्टर 65, फरीदाबाद को सौंपी गई। अपराध शाखा की टीम ने गत 8 मार्च को आरोपित परमजीत को उसके गांव छांयसा से गिरफ्तार कर लिया है।

पूछताछ में सामने आया कि गत 5 मार्च को आरोपित का ससुर गुलाब सिंह उसके घर पर अपनी बेटी को लेने के लिए आया था परंतु आरोपित ने घर ले जाने के लिए मना कर दिया, जिसको लेकर कहासुनी हो गई और आरोपित ने कुल्हाडी से अपने ससुर पर हमला कर दिया। आरोपित को न्यायालय में पेश कर 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related posts

फरीदाबाद: दो दिवसीय गुर्जर महोत्सव के समापन दिवस पर जुटी लाखों की संख्या भीड़,आयोजित हुए गदगद।

Ajit Sinha

2018 से फरार 10 हजार रुपए का इनामी अपराधी दिल्ली से अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद: रेलवे की जमीनों पर सालों साल से बसे सैकड़ों गरीबों के मकानों को तोड़ कर उजारा जा रहा हैं, कार्रवाई जारी हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x